Author: Public First News

भोपाल। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज…

Read More

– कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ, तथ्यहीन एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बयानों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश से मुलाकात कर दो अलग-अलग शिकायतें सौंपीं तथा उनके विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा कि कांग्रेस अपनी संभावित हार को सामने देखकर पूरी तरह बौखला गई है। इसी हताशा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी चुनावी सभाओं में बिना किसी साक्ष्य के तर्कहीन, तथ्यहीन…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) को भारतीय संस्कृति, शिक्षा और गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रदेशभर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में गुरु पूजन, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना’ का शुभारंभ भी करेंगे। योजना के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं, 64 कलाओं तथा भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।…

Read More

हरियाणा के ऐतिहासिक समालखा में 24–26 जुलाई 2026 को सम्पन्न राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय कार्यकारिणी एवं प्रतिनिधि मंडल की बैठक केवल एक संगठनात्मक समीक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसने भारत के भविष्य से जुड़े एक अत्यंत गंभीर विषय—जनसंख्या असंतुलन एवं जनसांख्यिकीय परिवर्तन—को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करने का प्रयास किया। बैठक में देश के 40 प्रांतों से 488 प्रतिनिधियों की उपस्थिति, समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने की पृष्ठभूमि, तथा कार्य-विस्तार की समीक्षा के साथ यह तथ्य भी सामने आया कि वर्तमान में समिति का कार्य 852 जिलों तक पहुँच चुका है तथा 4,886 शाखाएँ…

Read More

– गुटों व धड़ों में बंटी कांग्रेस सिर्फ बांटना व लड़ाना जानती है, विकास करना नहीं जानती- देश भर से कांग्रेस का सफाया हो रहा है और दतिया में भी विकास की नई बयार बह रही है- दतिया का विकास भाजपा ने किया, आगे भी निरंतर जारी रहेगा- भाजपा विकास के आधार पर जनता का आशीर्वाद मांगती हैदतिया/भोपाल, 27/07/2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दतिया में भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी के समर्थन में दो स्थानों पर विशाल रोड शो कर जनता से आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा तथा भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।…

Read More

भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा केवल शिक्षा की व्यवस्था नहीं, बल्कि मनुष्य-निर्माण की प्रक्रिया है। गुरु केवल जानकारी नहीं देता, वह दृष्टि देता है; शिष्य केवल ज्ञान ग्रहण नहीं करता, बल्कि अपने जीवन को संस्कारित करता है। यही कारण है कि भारत में गुरु का स्थान माता-पिता के बाद नहीं, बल्कि अनेक प्रसंगों में उनसे भी उच्च माना गया है, क्योंकि गुरु मनुष्य के भीतर निहित श्रेष्ठता को जागृत करता है। आज के समय में जब शिक्षा का केंद्र रोजगार, प्रतियोगिता और तकनीकी दक्षता बनता जा रहा है, तब गुरु-शिष्य परंपरा हमें स्मरण कराती है कि शिक्षा का अंतिम लक्ष्य…

Read More

-भारतीय जनता पार्टी सभी समाजों को साथ लेकर विकास और विश्वास की राजनीति करती है-भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करती है-श्री हेमंत खण्डेलवाल दतिया/भोपाल, 27 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को दतिया के मोटेल रिसोर्ट में रावत समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और समाज को जोड़ने वाली पार्टी है। भाजपा ने सदैव “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी वर्गों और समाजों को समान…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा में प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले धाम में किए दर्शन-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में सर्वधर्म सद्भाव, भूखों को अन्न खिलाने और श्रद्धा-भाव से सभी भक्तों के कष्टों के निवारण को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दादाजी धूनीवाले धाम बाहरी आडंबर से अलग है और यहां आने के बाद हर किसी को आंतरिक और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है। बड़े दादाजी और छोटे दादाजी का यह अविस्मरणीय स्थान खंडवा ही नहीं, संपूर्ण मध्यप्रदेश के…

Read More

28 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण, इंदौर रूट की प्रमुख ट्रेनों का होगा संचालन, लाखों यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा नरेला विधानसभा के विधायक श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को नव विकसित निशातपुरा रेलवे स्टेशन का दौरा कर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि निशातपुरा रेलवे…

Read More

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के दौरान जिले के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने खंडवा में नई पुलिस बटालियन की स्थापना और मूंदी से खंडवा तक पक्की सड़क निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूंदी से खंडवा तक बनने वाली सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना का टेंडर 15 सितंबर से पहले…

Read More