Author: Public First News

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि धर्म का अर्थ केवल ईश्वर की उपासना नहीं, बल्कि जीवन के हर रिश्ते और कर्तव्य में निहित आचरण है। नागपुर में धर्म जागरण न्यास के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मातृत्व धर्म, पितृ धर्म, मित्र धर्म, पुत्र धर्म, राजधर्म, प्रजा धर्म—ये सभी धर्म हैं, और इन्हें निष्ठा से निभाने वाला ही सच्चा धार्मिक है। भागवत ने कहा कि धर्म ठीक रहने से समाज में शांति और सद्भाव बना रहता है, कलह और विषमता दूर रहती है। संकट…

Read More

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते का सबसे पवित्र और भावुक अवसर माना जाता है। इस बार यह त्योहार लखनऊ के जिला कारागार में भी पूरे उल्लास और पारिवारिक माहौल में मनाया गया। सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो अपने कैदी भाइयों से मिलने और राखी बांधने आई थीं। जेल प्रशासन ने इस अवसर के लिए विशेष इंतज़ाम किए थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। प्रवेश द्वार पर सख़्त चेकिंग की गई और बहनों को क्रमवार जेल परिसर में प्रवेश दिया…

Read More

प्रदेश में जारी वर्षा संकट को देखते हुए उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शनिवार से विशेष पर्जन्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पत्नी के साथ विशेष रूप से शामिल हुए। मालवा क्षेत्र के उज्जैन, इंदौर, देवास और आसपास के इलाकों में इस वर्ष वर्षा की कमी ने जल संकट को गहरा दिया है। कई गंभीर जलाशयों में अब मात्र 10 दिन का जल भंडार शेष है, जिससे पेयजल आपूर्ति में एक दिन का अंतराल रखा जा रहा है। अनुष्ठान की मुख्य झलकियां मुख्यमंत्री…

Read More

HIGHLIGHT मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन स्थित प्रसिद्ध श्री केशरिया नाथ मणिभद्र तीर्थ धाम में पहुंचकर भगवान श्री पार्श्वनाथ, भगवान महावीर स्वामी एवं मणिभद्र भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री का यह धार्मिक दौरा आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने तीर्थ स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना की और संतों व श्रद्धालुओं से संवाद कर धार्मिक-सांस्कृतिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा :- “मंदिर केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि समाज में शांति, प्रेम और सहिष्णुता की भावना को मजबूत करने का केंद्र हैं।”…

Read More

HIGHLIGHT : आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मंडल स्तरीय बैठक विधायक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुश्री निधि पटेरिया ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, जन भागीदारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, जिला महामंत्री दीपेंद्र सिंह जमुना खटीक समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मुख्य संबोधन प्रदेश सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा…

Read More

HIGHLIGHTS : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणी निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत, सांदीपनी सीएम राइज विद्यालय, पवई में अध्ययनरत 66 छात्र और 20 छात्राओं को 2023-24 सत्र में निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। यह योजना विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए है, जिनके घर से विद्यालय की दूरी 5 किलोमीटर या उससे अधिक है। वितरण कार्यक्रम में जनभागीदारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया, प्राचार्य रामकृष्ण नगायच सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आगे बढ़ने…

Read More

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस बार का रक्षाबंधन पर्व अद्भुत भक्ति और परंपरा के संग मनाया गया। भोर होते ही मंदिर परिसर में हजारों भक्त उमड़ पड़े। भस्मारती से हुई शुरुआत पर्व की शुरुआत सुबह 3 बजे भस्मारती के साथ हुई। इस दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल को सबसे पहली राखी बांधने की परंपरा निभाई। यह विशेष राखी मखमल के कपड़े, रेशमी धागे, मोतियों और भगवान गणेश की चित्रकारी से सजी थी। मान्यता है कि किसी भी शुभ पर्व की शुरुआत महाकाल के दरबार से करने पर उसका फल कई गुना बढ़ जाता है।…

Read More

संसद में पेश किए गए आंकड़ों से साफ हुआ है कि भारत सरकार ने 2021 से अब तक पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के हजारों मामलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है और इन देशों से ठोस कदम उठाने की मांग की है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमले विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2021 से अब तक पाकिस्तान के सामने 334 बड़े मामले औपचारिक रूप से उठाए गए हैं। इनमें धार्मिक असहिष्णुता, पूजा स्थलों पर हमले, कब्रिस्तानों की तोड़फोड़ और सांप्रदायिक हिंसा के मामले शामिल हैं। भारत ने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भी…

Read More

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने महत्वाकांक्षी “विंडोज 2030 विजन” का खुलासा करते हुए तकनीक की दुनिया में बड़ा बदलाव का संकेत दिया है। कंपनी का दावा है कि वर्ष 2030 तक कीबोर्ड और माउस जैसे पारंपरिक इनपुट डिवाइस लगभग अप्रासंगिक हो जाएंगे। उनकी जगह लेगा एआई-संचालित मल्टी-मोडल इंटरफेस, जिसमें यूजर केवल आवाज़, हाथ के इशारे और आंखों की हरकत से कंप्यूटर को नियंत्रित कर सकेंगे। मुख्य फीचर्स और बदलाव मल्टी-मोडल इंटरफेस एजेंटिक एआई – डिजिटल साथी एआई-संचालित सिक्योरिटी फ्यूचरिस्टिक यूजर इंटरफेस विंडोज 2030 विजन वीडियो की झलक डेमो में दिखाया गया कि यूजर सिर्फ देखकर, बोलकर या हाथ हिलाकर — यह इंटरैक्शन…

Read More

भोपाल के करोंद से रत्नागिरी/अयोध्या बायपास तक प्रस्तावित 16 किमी लंबी 10 लेन सड़क परियोजना अब कानूनी और जन-आंदोलन दोनों के घेरे में है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने इस परियोजना पर संज्ञान लेते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI), पर्यावरण मंत्रालय, मध्यप्रदेश वन विभाग, भोपाल कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त समेत कई विभागों को नोटिस जारी किया है। मामला कैसे उठा? भोपाल के पर्यावरण कार्यकर्ता नितिन सक्सेना ने NGT में याचिका दायर की, जिसमें आरोप लगाया गया कि यह परियोजना मध्यप्रदेश वृक्ष परिरक्षण (नगरीय क्षेत्र) अधिनियम 2001 का उल्लंघन कर रही है। याचिका के अनुसार, इस परियोजना के…

Read More