Author: Public First News

सतना, मध्य प्रदेश: आज शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना जिले में एक दिवसीय दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री सुबह सतना पहुंचे और दोपहर 12:30 बजे उनके विशेष विमान ने सतना एयरपोर्ट पर लैंड किया। एयरपोर्ट पर सांसद गणेश सिंह, जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री का काफिला तत्पश्चात नव-निर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) सतना के उद्घाटन के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर उन्होंने 652 करोड़ 54 लाख रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।…

Read More

निदान द्वारा आयोजित ग्लोबल टीचर्स मीट (GTM) का दो दिवसीय कार्यक्रम लगातार 9 वर्षों से शिक्षकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों के लिए ज्ञान और अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बना। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को उनके 15 साल अनवरत शिक्षण सेवा के लिए सर्विस अवार्ड प्रदान करना है। इस प्लेटफॉर्म पर once-award system अपनाया गया है, यानी एक बार किसी शिक्षक को अवार्ड मिल जाने पर वह दोबारा इसे क्लेम नहीं कर सकते। यह एक अनुशासित और एक्स्ट्रेक्टेड प्रोग्राम है, जो शिक्षा और शिक्षक सेवा…

Read More

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की सराहना की है। दिग्विजय सिंह द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के चरणों के पास बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि यह चित्र उन्हें साइट पर मिला और यह बेहद प्रभावशाली है।…

Read More

सतवास में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुई विवादित घटना ने ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान कथित हवाई फायरिंग और धमकियों को लेकर समाज के लोगों ने जोरदार विरोध जताया है। घटना से आहत होकर स्थानीय निवासी संतोष व्यास और उनकी पत्नी जयश्री व्यास ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज इंदौर के अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने इस घटना के विरोध में सोपा ज्ञापन सौंपा। इस…

Read More

पंपोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश हसनैन मसूदी ने शनिवार को दिसंबर माह में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (EDI), पंपोर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य पंपोर निर्वाचन क्षेत्र में जल शक्ति (PHE) विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं और प्रमुख विकास कार्यक्रमों की प्रगति का व्यापक मूल्यांकन करना था। बैठक में विशेष रूप से जल जीवन मिशन (JJM), AMRUT योजना, Capex पहलों और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी निवासियों के लिए स्थायी और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के सरकार के संकल्प पर जोर दिया गया।…

Read More

जालौन जनपद में कानून पूरी तरह बौना साबित हो रहा है और खनन माफिया सत्ता से भी ऊपर नजर आ रहा है। हालात इतने खतरनाक हो चुके हैं कि अब किसानों की निजी जमीन भी सुरक्षित नहीं रही। जालौन जनपद के हिमनपुरा खंड संख्या–1 में खुलेआम अवैध मोरंग खनन चल रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। आरोप है कि खनन माफिया अंकित गुप्ता बेखौफ होकर किसानों की निजी भूमि और बेतवा नदी का सीना छलनी कर रहा है। रात-दिन भारी मशीनें गरज रही हैं और लाल सोना निकालकर सरकारी नियमों का खुलेआम कत्ल किया जा रहा है। सबसे…

Read More

भोपाल के लालघाटी स्थित श्री काल भैरव मठ में कल, 28 दिसंबर 2026, रविवार को 37वाँ विशाल संत समागम बड़े धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्री काल भैरव जी की महाआरती, पूजन, श्रृंगार और विजयमदेहि हवन विशेष रूप से संपन्न होंगे। मठ के प्रवक्ता पंडित दीपक तिवारी ने बताया कि इस वर्ष के संत समागम में साकेतवासी श्री कमलादास पंडा बाबा की पुण्यतिथि भी मनाई जाएगी। इसी अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्म प्रेमी बंधु शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त कर सकेंगे और प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ…

Read More

मध्य प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों टैलेंट हंट कम और टैलेंट गायब ज़्यादा चर्चा में है। इसी क्रम में कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है — और पार्टी की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर सार्वजनिक तमाशा बन गई है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के बहुचर्चित टैलेंट हंट कार्यक्रम के लिए बनी 11 सदस्यीय समिति में जब मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक का नाम नदारद मिला, तो सियासत गरमा गई।मतलब साफ़ है — कांग्रेस में अब टैलेंट से ज़्यादा टेबल के नीचे की सूची अहम हो गई है। ‘नायक’ बाहर, स्क्रिप्ट भीतर?…

Read More

मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आगामी 29 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर कई अहम सार्वजनिक बयानों के साथ अपील जारी की है। इसके अलावा मंत्री ने अशोकनगर में सटोरिये आजाद खान से जुड़ी क्रेडिट को‑ऑपरेटिव सोसायटी पर सख्त कार्रवाई करके वित्तीय अनियमितताओं पर रोक लगा दी है। “जन्मदिन पर पैसा खर्च न करें, पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं” मंत्री विश्वास सारंग ने अपने 29 दिसंबर के जन्मदिन के अवसर पर सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और मित्रों से अपील की है कि किसी भी तरह से पैसे खर्च करके जन्मदिन की बधाई न दी जाए।…

Read More

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के तत्वाधान और जिला प्रशासन निवाड़ी के सहयोग से महाराजा खेतसिंह खंगार जयंती के अवसर पर 27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर गढ़कुण्डार में तीन दिवसीय गढ़कुण्डार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का उद्घाटन गढ़कुण्डार महोत्सव का शुभारंभ 27 दिसंबर 2025 को सांय 6:30 बजे जिले के गढ़कुण्डार में होगा। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह तोमर, अध्यक्ष मध्यप्रदेश विधान सभा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह…

Read More