Author: Public First News

विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025-26 का राज्य स्तरीय कैंप (SLC M.P.Region-II, MADHYA BHARAT PRANT ) सफलता पूर्वक सम्पन्नविद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025-26 का राज्य स्तरीय कैंप से 12 विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनितविज्ञान भारती द्वारा आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन 202-526 के राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन आज IES PUBLIC SCHOOL BHOPAL स्कूल में किया गया। इस परीक्षा में मध्य भारत प्रान्त के विभिन्न जिलो से आये विद्यार्थियों ने उत्साहू‌पूर्वक प्रतिभागिता की। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि के विकास के उद्‌देश्य से विज्ञान भारती प्रतिवर्ष इस इस परीक्षा का आयोजन करता है। इस परीक्षा में विजयी प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए चयनित किया…

Read More

“भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में आज शहर से जुड़े तीन अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई, लेकिन बैठक की शुरुआत से ही माहौल गर्म नजर आया। बैठक में पहला प्रस्ताव जल कनेक्शन व्यवस्था से जुड़ा रहा। इसके तहत कई कॉलोनियों में अब बल्क कनेक्शन की जगह व्यक्तिगत नल कनेक्शन देने का प्रावधान रखा गया है। शर्त यह होगी कि कॉलोनी के 70 प्रतिशत से अधिक लोग सहमत हों। इससे पानी की दरें कम होंगी और बिल से जुड़ी समस्याएं भी घटेंगी। दूसरा अहम प्रस्ताव विवाह पंजीयन शुल्क को लेकर रहा। अब 30 दिन के भीतर आवेदन करने पर…

Read More

न्यू ईयर और आगामी मकर संक्रांति, 26 जनवरी एवं वसंत पंचमी जैसे पर्वों को देखते हुए उज्जैन स्थित बाबा कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शीघ्र दर्शन के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। ₹500 से ₹1000 तक की अवैध वसूली शिकायतों के अनुसार, आरोपियों द्वारा इससे श्रद्धालुओं में भ्रम और नाराज़गी की स्थिति बन रही थी। एसडीएम एल. एन. गर्ग ने बताया कि श्रद्धालुओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और मंदिर समिति ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।…

Read More

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भारतीय संस्कृति, कला और अटूट श्रद्धा के महोत्सव की एक भव्य परंपरा की शुरुआत हो रही है। 14 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाला पाँच दिवसीय “श्रीमहाकाल महोत्सव” आज मध्यप्रदेश में संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जनवरी को शाम 7 बजे उज्जैन के श्रीमहाकाल महालोक में करेंगे। यह महोत्सव श्रीमहाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है, जिसे वीर भारत न्यास एवं श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में संगठित किया गया है।…

Read More

जनवरी 2026 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का भव्य शंखनाद आज से होने जा रहा है। यह आयोजन राज्य की युवाओं के लिए एक विशेष अवसर है, जिसमें वे अपने जोश, जुनून और जज्बे के साथ खेल की प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर जीत की ओर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 6 बजे, बोट क्लब, वन विहार रोड, भोपाल में इस महा आयोजन का शुभारंभ करेंगे, जिसमें देश में पहली बार 4K वॉटर प्रोजेक्शन जैसे आकर्षक आकर्षण भी शामिल होंगे। शौकों के साथ यह शुभारंभ समारोह राज्य की खेल संस्कृति, सौंदर्य और युवा…

Read More

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की वार्षिक बैठक 2026 स्विट्ज़रलैंड के दावोस में 19 से 23 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच का मुख्य विषय “A Spirit of Dialogue” है, जिसके अंतर्गत विश्व के आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी मुद्दों पर खुला संवाद और सहयोग पर केंद्रित विचार‑विमर्श किया जाएगा। इस वर्ष की थीम के मूल भाष्य में दुनिया भर के नेताओं, नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और विशेषज्ञों को एक साथ लाकर साझा चुनौतियों का सामना करने, समाधान खोजने और विकास के नए मार्ग खोजने की दिशा पर काम करना शामिल है। बैठक का…

Read More

तराना: नगर में रविवार को सामाजिक एकता, समरसता और अखंडता के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन तराना नगर के तीन स्थानों—माधव बस्ती, शिवाजी बस्ती और बजरंग बस्ती—में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन के उपरांत समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों हिंदू नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। माधव बस्ती में कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और भारत माता पूजन से हुई। मंच पर उपस्थित संयोजक सुशील डोडिया, गजेंद्र पालोत्रा, द्वारकाधीश कुंड के 1008 रामेश्वरदास महाराज, और देवधाम लोध के पूज्यनीय बासाहब ने समाज को एकजुट रहने और सांस्कृतिक…

Read More

प्रदेश शासन के वन विभाग के अंतर्गत संचालित ग्रीन इंडिया मिशन के तहत युवाओं को विभिन्न कौशलों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल के तहत पन्ना जिले में संचालित 15 प्रशिक्षण केंद्रों से बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिल रहा है। इस क्रम में आज शाहनगर परिक्षेत्र में एक विशेष किट वितरण एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृत्त के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) नरेश सिंह यादव और वन मंडलाधिकारी अनुपम शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य बातें ग्रीन इंडिया…

Read More

12 जनवरी 2026 को माननीय स्पेशल जज (NDPS) कोर्ट, पुलवामा के निर्देशों का पालन करते हुए, SIT NDPS पुलवामा ने पुलिस स्टेशन लिटर के FIR नंबर 03/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत जब्त किए गए 487 सेब के बक्सों की सार्वजनिक नीलामी सफलतापूर्वक पूरी की। नीलामी की कार्यवाही पुलिस स्टेशन लिटर में आयोजित की गई और इसे कानूनी प्रक्रियाओं के तहत पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न किया गया। इस दौरान एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास, बागवानी क्षेत्र विपणन अधिकारी और उनकी टीम, स्वतंत्र गवाहों और बोलीदाताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। नीलामी की प्रक्रिया नीलामी…

Read More

उज्जैन पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइना डोर (चाइनीस मांझा) के विरुद्ध सोमवार को शहरभर में विशेष जागरूकता एवं निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों और आम नागरिकों को चाइना डोर से होने वाले जानलेवा खतरों की जानकारी दी। अभियान के तहत वज्र वाहन, ड्रोन कैमरों और माइक अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को चेतावनी दी गई कि चाइना डोर का उपयोग न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह आमजन, वाहन चालकों और पक्षियों के लिए भी अत्यंत घातक साबित हो सकता है। बच्चों को दिलाई गई सुरक्षित पतंगबाजी की शपथ जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को…

Read More