- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
- # PUBLIC FIRST | सुधीर केएस दीक्षित भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में मनोनीत
- # POLITICS FIRST | भाजपा ने बजरंगपाल लोया को बनाया प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
29 जुलाई 2026, उज्जैन। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम पहुँचकर मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा प्रकाशित अपनी पुस्तक “भारतीय गुरु परंपरा के शिल्पी : महर्षि सांदीपनि” को महर्षि सांदीपनि के चरणों में समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, विवेक और जीवन का सही मार्ग भी दिखाते हैं। गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है तथा जीवन सफल एवं सार्थक बनता है।…
नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा ने बुधवार को ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस संशोधित कानून के तहत पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े अपराधों पर पहले से कहीं अधिक सख्त दंड का प्रावधान किया गया है। विधेयक पर मंगलवार को करीब 9 घंटे तक चर्चा हुई। बुधवार को विपक्ष की ओर से राहुल गांधी ने लगभग 50 मिनट तक अपनी बात रखी। विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अन्नदाताओं के हित में एक ओर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ शुरू की हैं, तो दूसरी ओर वे लगातार किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों से भी अवगत हो रहे हैं। राजधानी भोपाल में आंदोलन कर रहे किसानों के संबंध मेें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार पूरे मध्यप्रदेश में ‘कृषि कल्याण वर्ष’ मना रही है और किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों के साथ सतत…
भोपाल। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज…
– कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ, तथ्यहीन एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बयानों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश से मुलाकात कर दो अलग-अलग शिकायतें सौंपीं तथा उनके विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा कि कांग्रेस अपनी संभावित हार को सामने देखकर पूरी तरह बौखला गई है। इसी हताशा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी चुनावी सभाओं में बिना किसी साक्ष्य के तर्कहीन, तथ्यहीन…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) को भारतीय संस्कृति, शिक्षा और गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रदेशभर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में गुरु पूजन, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना’ का शुभारंभ भी करेंगे। योजना के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं, 64 कलाओं तथा भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।…
#RSS | जनसांख्यिकी परिवर्तन : क्या भारत एक नए राष्ट्रीय विमर्श के द्वार पर खड़ा है? – कैलाश चन्द्र |
हरियाणा के ऐतिहासिक समालखा में 24–26 जुलाई 2026 को सम्पन्न राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय कार्यकारिणी एवं प्रतिनिधि मंडल की बैठक केवल एक संगठनात्मक समीक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसने भारत के भविष्य से जुड़े एक अत्यंत गंभीर विषय—जनसंख्या असंतुलन एवं जनसांख्यिकीय परिवर्तन—को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करने का प्रयास किया। बैठक में देश के 40 प्रांतों से 488 प्रतिनिधियों की उपस्थिति, समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने की पृष्ठभूमि, तथा कार्य-विस्तार की समीक्षा के साथ यह तथ्य भी सामने आया कि वर्तमान में समिति का कार्य 852 जिलों तक पहुँच चुका है तथा 4,886 शाखाएँ…
– गुटों व धड़ों में बंटी कांग्रेस सिर्फ बांटना व लड़ाना जानती है, विकास करना नहीं जानती- देश भर से कांग्रेस का सफाया हो रहा है और दतिया में भी विकास की नई बयार बह रही है- दतिया का विकास भाजपा ने किया, आगे भी निरंतर जारी रहेगा- भाजपा विकास के आधार पर जनता का आशीर्वाद मांगती हैदतिया/भोपाल, 27/07/2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दतिया में भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी के समर्थन में दो स्थानों पर विशाल रोड शो कर जनता से आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा तथा भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।…
भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा केवल शिक्षा की व्यवस्था नहीं, बल्कि मनुष्य-निर्माण की प्रक्रिया है। गुरु केवल जानकारी नहीं देता, वह दृष्टि देता है; शिष्य केवल ज्ञान ग्रहण नहीं करता, बल्कि अपने जीवन को संस्कारित करता है। यही कारण है कि भारत में गुरु का स्थान माता-पिता के बाद नहीं, बल्कि अनेक प्रसंगों में उनसे भी उच्च माना गया है, क्योंकि गुरु मनुष्य के भीतर निहित श्रेष्ठता को जागृत करता है। आज के समय में जब शिक्षा का केंद्र रोजगार, प्रतियोगिता और तकनीकी दक्षता बनता जा रहा है, तब गुरु-शिष्य परंपरा हमें स्मरण कराती है कि शिक्षा का अंतिम लक्ष्य…
-भारतीय जनता पार्टी सभी समाजों को साथ लेकर विकास और विश्वास की राजनीति करती है-भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करती है-श्री हेमंत खण्डेलवाल दतिया/भोपाल, 27 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को दतिया के मोटेल रिसोर्ट में रावत समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और समाज को जोड़ने वाली पार्टी है। भाजपा ने सदैव “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी वर्गों और समाजों को समान…