Author: Public First News

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बार फिर आतंकवाद से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, भोपाल (MP) और झालावाड़ (राजस्थान) में NIA की टीमें दो-दो जगहों पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और आतंकी गतिविधियों से जुड़े साक्ष्यों को खंगाला। यह कार्रवाई आतंक के नेटवर्क को ध्वस्त करने और संभावित आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से की गई है। छापेमारी के दौरान NIA को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और संदिग्ध संपर्कों के प्रमाण मिले हैं। भोपाल में दो ठिकानों पर…

Read More

मध्य प्रदेश के बड़नगर में नगर पालिका की फायर ब्रिगेड वाहन द्वारा हुई दुर्घटना में तीन मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश है। हादसा: तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड वाहन ने छह राहगीरों को रौंदा गुरुवार को नयापुरा बाईपास क्षेत्र में नगर पालिका की फायर ब्रिगेड वाहन अत्यधिक तेज गति से आ रहा था और चालक नशे की हालत में था। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े छह राहगीरों पर चढ़ गया। इस हादसे में तीन मासूमों की घटनास्थल…

Read More

लखनऊ: यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए 60244 अभ्यर्थियों को 15 जून को नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है। डीजीपी मुख्यालय की तरफ से बताया गया है कि 15 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। ये कार्यक्रम लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में होगा। 12 हजार से ज्यादा महिलाएं हुई हैं चयनित जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस में 60244 कांस्टेबल पद पर सीधी भर्ती हुई थी। इसमें 12048 महिलाएं कांस्टेबल पद चयनित हुई हैं। पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्रदेश के 67 जनपदों में 1174 केंद्रों पर…

Read More

मध्यप्रदेश में सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की खरीदी करेगी। इसके लिए 19 जून से पंजीयन शुरू होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस संबंध में मेरी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा हुई है। राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सीएम यादव ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो किसान उड़द और मूंग का उत्पादन करते हैं। वे इसके लिए पंजीयन कराएं ताकि सरकार इसकी खरीदी कर सके और उन्हें उनकी उपज का उचित दाम दिलाया जा सके। बता दें कि…

Read More

मप्र के शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें तहसीलदार निशा भारद्वाज के रीडर पुनीत गुप्ता को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फरियादी अतर सिंह धाकड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमीन से सटे नाले पर ओमप्रकाश शाक्य द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे बरसात का पानी सीधे उसके खेतों में घुसने लगा है। इस संबंध में तहसीलदार कार्यालय में आवेदन दिया गया, जिस पर तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने का आदेश भी जारी कर दिया। लेकिन आदेश…

Read More

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद शुक्रवार को उनका परिवार उज्जैन पहुंचा। यहां सिद्ध वट घाट पर परिवार वालों ने राजा का पिंडदान किया। इस दौरान आरोपी सोनम का भाई गोविंद भी साथ रहा। राजा के भाई विपिन ने बताया कि राजा को गुजरे 10 दिन हो चुके थे। उसका पिंडदान करने पूरा परिवार उज्जैन आया। इसी बीच गोविंद (सोनम का भाई) का फोन आया। उसने भी साथ आने का कहा। ऐसे में हमने कहा- आप चल सकते हैं। आपको आपकी बहन की गलती का एहसास है। आज से करीब 1 महीने पहले राजा और सोनम…

Read More

पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल दोपहर 3 बजे करेंगे, जबकि समापन 16 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि यह पार्टी का नियमित प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। कुल करीब 201 प्रतिनिधि इस शिविर में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मप्र सरकार के सभी मंत्री पूरे समय मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र…

Read More

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मूंग खरीदी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिए जाने पर किसानों का अनोखा विरोध सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हरदा जिले के किसानों ने बकायदा एक शोक संदेश जारी किया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार का 10 जून को आकस्मिक निधन बताते हुए 12 जून को उठावना (श्रद्धांजलि सभा) का कार्यक्रम रखा गया। वहीं सरकार की आत्म शांति हेतु मुख्य श्राद्ध कार्यक्रम भोपाल में होने वाले घेराव के बाद होने की बात कही गई। किसानों द्वारा किया गया यह अनोखा विरोध सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ है। किसानों ने सरकार के…

Read More

मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 2.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वित्त विभाग ने गुरुवार शाम को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। संविदा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 2025 से मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के 22 जुलाई 2023 के सर्कुलर के आधार पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की रिपोर्ट पर यह वृद्धि 2.94 प्रतिशत तय की गई है। यानी अब हर अधिकारी और कर्मचारी को 31 मार्च 2025 की स्थिति में मिल रहे वेतन में 1 अप्रैल 2025 से 2.96 प्रतिशत बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। वित्त विभाग ने सभी विभागों…

Read More

पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर सामने आ रही है. इंडियन एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि पठानकोट के नंगलपुर थाने के अधीन पड़ते गांव हलेड़ में एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. फिलहाल किसी तरह के खतरे और नुकसान की बात सामने नहीं आई है. दूसरी तरफ, कोई भी अधिकारी एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में बात करने को तैयार नहीं है. PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More