Author: Public First News

‘पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा तुरंत खाते में आ जाएगा, बस इस लिंक पर क्लिक कर रजिस्टर करें।’ क्या आपके मोबाइल पर भी कुछ ऐसे मैसेज आ रहे हैं? तो भूलकर भी झांसे में न फंसे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार सभी को है। देश के करोड़ों किसान जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना के 2000 रुपये खाते में कब आएंगे। लेकिन 2000 रुपये के चक्कर में आपका बैंक अकाउंट खाली न हो जाए, इसलिए सावधानी रखना भी बहुत जरूरी है। दरअसल पीएम किसान सम्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले भी एक्टिव हो गए हैं। साइबर…

Read More

 केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM-KMY) के तहत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की पहल की है। इस योजना के जरिए 60 वर्ष की आयु के बाद किसानों को हर महीने 3,000 रुपये यानी सालाना 36,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। यह योजना खास तौर पर उन किसानों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और बुढ़ापे में वित्तीय सहायता की जरूरत रखते हैं। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में और इसका लाभ कैसे उठाया जा सकता है। क्या है योजना? प्रधानमंत्री…

Read More

ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में मंगलवार सुबह एक हाई स्कूल में फायरिंग की घटना हुई। इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। उनमें से कम से कम चार की हालत बेहद गंभीर है। कुछ लोगों के सिर में भी गोली लगी है। पुलिस ने इलाके में बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है और लोगों से कहा गया है कि वे वहां से दूर रहें। ऑस्ट्रियाई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेनगैस हाई स्कूल के अंदर गोलियों की आवाजें सुनी गईं। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । आगर मालवा । ब्यूरो रिपोर्ट । आगर मालवा जिले के नलखेड़ा कस्बे में हाल ही में हुई लूट की घटना के विरोध में आज व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने बाजार पूरी तरह बंद रखा। इस बंद का व्यापक असर देखने को मिला, जिससे मुख्य बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि लूट की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार हो रही आपराधिक घटनाओं से वे डरे हुए हैं…

Read More

टोंक की बनास नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है। वही तीन युवकों को बचा लिया गया। सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा है। मरने वाले सभी लोग जयपुर के हसनपुरा के रहने वाले थे। ये पिकनिक मनाने गए थे। हादसा पुराने पुल के पास हुआ है। सआदत अस्पताल में भारी भीड़ जुटी हुई है। एसपी विकास सांगवान, एएसपी ब्रिजेंद्र सिंह भाटी मौके पर मौजूद है। जानकारी के अनुसार, बनास नदी में मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे 11 युवक नहाने गए थे। एक-एक कर वे डूब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने 8…

Read More

भोपाल में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रि-परिषद (मोहन कैबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, महिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक कार्यों को सहज बनाने से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में “मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना” को मंजूरी दी गई, जिससे ग्रामीण बस्तियों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा और आवागमन सुगम होगा। इसके अलावा, स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए मंत्रि-परिषद ने स्थानांतरण की अंतिम तिथि को 17 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। महिलाओं के लिए आवासीय सुविधा बढ़ाने की दिशा…

Read More

सीएम योगी आदित्यनाथ सुहेलदेव विजयोत्सव के मौके पर बहराइच पहुंचे। सीएम ने चित्तौरा झील पर बनी 40 फीट ऊंची महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का लोकार्पण किया। उसके बाद सीएम ने मंच पर 5 बच्चों का अन्नप्राशन और नामकरण किया। बच्चों को गोद में लेकर उनको दुलारा, तिलक किया फिर खीर खिलाई। इस दौरान बच्चों ने धोती-कुर्ता पहन रखा था। इन सभी बच्चों का नाम सुहेलदेव रखा गया है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा, लोग मुस्लिम वोट बैंक के लिए विदेशी आक्रामकताओं के बारे में कुछ नहीं बोलते थे। सपा कांग्रेस में होड़ लगती थी कि गाजी मियां का विवाह…

Read More

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के एक फ्लैट में मंगलवार सुबह आग लग गई। फ्लैट के अंदर एक पिता अपने दो बच्चों (एक लड़का-एक लड़की) के साथ फंस गए थे। बचने के लिए 10 साल के दोनों बच्चों ने बालकनी से छलांग लगाई। उनके साथ उनके पिता यश यादव (35) ने भी छलांग लगा दी। तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें सुबह 10:01 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत आठ फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों…

Read More

भोपाल –मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा है कि यह तय करना मुश्किल हो गया है कि कांग्रेस में संगठन का “सृजन” हो रहा है या नेताओं का “विसर्जन”। शर्मा ने अपने बयानों में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर व्यंग्य करते हुए कहा कि अब पार्टी में आदमी बचे नहीं हैं, और जो बचे हैं उन्हें शंका के दायरे में डालकर ‘फूल छाप’ बना दिया गया है। उन्होंने कहा, “अब तो जो कांग्रेस का टिकट लेता है, वो भी बीजेपी वाला बन जाता है।” उन्होंने आगे…

Read More

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश):जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में स्थित गल्ला मंडी गेट के पास NH-34 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मजदूरों से भरी एक ओमनी वैन खड़े ट्रक से जा टकराई। इस भीषण भिड़ंत में वैन सवार 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 8 मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसा इतना भीषण था कि ओमनी वैन के परखच्चे उड़ गए और…

Read More