Author: Public First News

भोपाल में मुस्लिम जिम ट्रेनर को लेकर उपजा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों द्वारा इसे “जिम जिहाद” बताते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद आलोक शर्मा का समर्थन भी मिल गया है। क्‍या कहा बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने सांसद आलोक शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि जिम में महिला सदस्यों के लिए महिला ट्रेनर होना अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम जैसे निजी स्थानों पर सांस्कृतिक मर्यादाओं और महिलाओं की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि…

Read More

मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में 3 जून को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाली इस बैठक की तैयारियां राजभवन में तीन दिन से चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। मंत्रियों के 2 जून शाम से पहुंचने की संभावना है, जिनके लिए एमपी टूरिज्म की होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री 3 जून को हेलीकॉप्टर से सीधे पचमढ़ी पहुंचेंगे और रविशंकर भवन में रुकने के बाद बैठक में शामिल होंगे। कलेक्टर सोनिया मीना सहित अन्य…

Read More

मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में 3 जून को आयोजित होने जा रही कैबिनेट बैठक केवल प्रशासनिक दृष्टि से नहीं, बल्कि राज्य की ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। इस बैठक को सतपुड़ा की वीरता, स्वाभिमान और जनजातीय नायकों की स्मृति को समर्पित किया गया है। बैठक के केंद्र में रहेंगे राजा भभूत सिंह—हर्राकोट के जागीरदार और स्वतंत्रता संग्राम के एक गुमनाम लेकिन महान योद्धा। उन्होंने न केवल अंग्रेजों के खिलाफ जनजातीय समाज को संगठित किया, बल्कि सतपुड़ा के घने जंगलों और पहाड़ी मार्गों का रणनीतिक उपयोग कर गुरिल्ला युद्ध में ब्रिटिश सेना को बार-बार…

Read More

उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा को लेकर आने वाले दिनों बड़े बदलाव हो रहे हैं और राज्य की योगी सरकार ‘उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004’ में बदलाव करने जा रही है। ये बदलाव कक्षा 10 तक के बच्चों के लिए होगा। इन बदलाव में मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी मदरसों को साइंस और कंप्यूटर लैब बनाना जरूरी होगा। कक्षा 1 से 3 तक NCERT का सिलेबस और कक्षा 4 से 8 तक SCERT (स्टेट कॉउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) का सिलेबस पढ़ाया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य…

Read More

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जल की एक-एक बूँद सहेजने और भूगर्भ भंडारण बढ़ाने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया। इस अभियान के परिणामस्वरूप, मध्यप्रदेश के खंडवा जिले ने जल संरक्षण में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेशवासियों और खंडवा जिले के प्रशासन की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। इस सफलता ने न केवल खंडवा, बल्कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार द्वारा इस उपलब्धि का सत्यापन किया जाएगा और खंडवा को…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । मथुरा । अभिषेक यादव । • स्थानीय पुजारी, गोस्वामी समाज, दुकानदार और ब्रजवासी कॉरिडोर का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि इससे वृंदावन की कुंज गलियों और ब्रज का पौराणिक महत्व खत्म हो जाएगा।• लोगों का कहना है कि यह विकास नहीं, बल्कि वृंदावन का विनाश है—कॉरिडोर बनने से ऐतिहासिक गलियां टूटेंगी, जिससे भगवान श्रीकृष्ण के लीलास्थल का अस्तित्व मिट जाएगा।• विरोध करने वालों को चिंता है कि इससे उनकी रोज़ी-रोटी पर भी असर पड़ेगा, और आम श्रद्धालु मंदिर से दूर हो जाएंगे।• गोस्वामी समाज का कहना है कि मंदिर उनकी निजी संपत्ति…

Read More

लखनऊ में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी होम आइसोलेशन में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या लगभग 143-149 के बीच है। लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कोरोना वायरस के सक्रिय मामले सामने आए हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, शहर में कुल 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी मरीज आशियाना, शारदानगर, गोमतीनगर और डालीगंज इलाकों से हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । श्रीनगर । ब्यूरो रिपोर्ट । कश्मीर में मुस्लिम सरनेम जो पहले हिन्दू थेऐसे कई कश्मीरी मुस्लिम सरनेम हैं जिनकी जड़ें हिन्दू (विशेषकर ब्राह्मण/पंडित) समाज से जुड़ी हैं। धर्म परिवर्तन के बाद भी इन सरनेम का इस्तेमाल जारी रहा। प्रमुख सरनेम और उनका इतिहास————————————————— • पंडित, भट/बट, धर, दार, लोन, मंटू, मट्टू, गनी, तांत्रे, राजगुरु, राठेर, राजदान, मगरे, याटू, वानी ये सरनेम पहले हिन्दू ब्राह्मण (कश्मीरी पंडित) या अन्य हिन्दू जातियों के थे।14वीं सदी में मुस्लिम शासन के दौरान बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हुआ। हिन्दुओं को तरह तरह की यातनाएँ दी गईं । बहुत से ब्राह्मणों और…

Read More

गंगा दशहरा के पुण्य पर्व पर मध्यप्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में “क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा” का भव्य शुभारंभ 4 और 5 जून को होने जा रहा है । यह विशेष आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है , जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतगण, एवं स्थानीय नागरिक शामिल होंगे । परिक्रमा का उद्देश्य न केवल धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाना है, बल्कि क्षिप्रा नदी के संरक्षण एवं जागरूकता के लिए जनभागीदारी को प्रेरित करना भी है। यह परिक्रमा 30 मई से 30 जून तक चलने वाले गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित की…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, दिनांक 2 जून को कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। राज्य में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह बैठक प्रशासनिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री 4 जून को प्रस्तावित 16वें वित्त आयोग की बैठक के संबंध में तैयारियों की भी गहन समीक्षा करेंगे। यह बैठक राज्य की वित्तीय नीतियों, संसाधनों के आवंटन और विकास योजनाओं को मजबूती देने के संदर्भ में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…

Read More