Author: Public First News

भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला समेत चार एस्ट्रोनॉट्स ने 20 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापसी की। ये सभी स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के ज़रिए ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) से निकलकर 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के समुद्र में लैंड हुए। शुभांशु इस मिशन में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय और ISS तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। अनुसंधान व गतिविधियाँ मिशन के दौरान शुभांशु ने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें भारत के 7 प्रोजेक्ट शामिल थे। उन्होंने अंतरिक्ष में मेथी और मूंग के बीज उगाए, हड्डियों की सेहत…

Read More

उज्जैन: पत्नी की बेवफाई से परेशान 38 वर्षीय ट्रक ड्राइवर तनवीर ने आत्महत्या का कदम उठाया। फांसी लगाने से पहले उसने दो वीडियो बनाए और अपनी बहन रिजवाना कुरैशी को भेजे, जिसमें उसने अपनी पत्नी तंजिला, सास शकीला और पत्नी के दोस्त सोनू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। तनवीर ने कहा कि इन तीनों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। रिजवाना, जो अहमदाबाद में रहती है, ने अपने भाई की मदद करने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही तनवीर ने अपनी जान ले ली। वीडियो देखने के बाद उसने अपने दूसरे भाई कादिर को फोन किया और पूरी घटना…

Read More

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन युवाओं को ‘यूथ आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह सम्मान उनके हुनर, लगन और भविष्य निर्माण में उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना था। मुख्यमंत्री ने अपने…

Read More

मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान ने खातेगांव-कन्नौद क्षेत्र का दौरा कर मूंग उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ खातेगांव एसडीएम प्रवीण प्रजापति से मुलाकात कर कई सुझाव रखे। प्रतिनिधिमंडल ने खरीदी केंद्रों पर मौजूदा अव्यवस्थाओं पर चिंता जताई और सुझाव दिया कि छोटे इलेक्ट्रिक कांटों के स्थान पर बड़े प्लेट कांटे लगाए जाएं, जिससे तुलाई में पारदर्शिता आए। साथ ही, खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने और हर केंद्र पर प्रभारी की अनिवार्य नियुक्ति की मांग की गई।…

Read More

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डोडा-बराथ रोड के पोंडा इलाके में हुआ, जब बस सड़क से फिसलकर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना के समय बस में कुल 21 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई गई। घटनास्थल से चार शव मौके पर…

Read More

दुबई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत और यूएई के रिश्तों की गहराई और भारत की विदेश नीति की मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने कहा कि, “इस रेगिस्तान से आपने तेल निकलने की बात सुनी थी, लेकिन 1980 के बाद पहली बार देखा कि यहां से नोट भी निकलते हैं।” मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी दुबई की आर्थिक प्रगति और संभावनाओं की ओर इशारा करती है। उन्होंने दुबई की आधुनिकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “यहाँ नीचे सोने की खदान नहीं है, लेकिन आसमान से बातें करती हुई अट्टालिकाएं दिखती हैं।” डॉ. यादव ने इस बात…

Read More

इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार राजस्थान के बाड़मेर जिले की एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भंवरी देवी उर्फ भाविका (27) को चितलवाना थाना (जालोर) पुलिस ने 152 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी भाविका के इंस्टाग्राम पर 86 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पुलिस के मुताबिक, वह यह नशे की खेप गुजरात के ऊंझा, मेहसाणा ले जा रही थी और एक बार माल सप्लाई करने का उसे ₹10,000 कमीशन मिलता था। बस में सफर कर रही थी, रास्ते में नाकाबंदी कर पकड़ा गया पुलिस के अनुसार, भंवरी देवी जैसलमेर से ऊंझा (गुजरात) जाने वाली रोडवेज बस में…

Read More

हमीरपुर में आज जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का दौरा प्रस्तावित है। मंत्री जी प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं स्थल पर जाकर निरीक्षण करेंगे। उनका यह दौरा प्रदेश के तीन प्रमुख जिलों — चित्रकूट, बाँदा और हमीरपुर तक फैला रहेगा। इस निरीक्षण दौरे का उद्देश्य जलस्तर की स्थिति का जायजा लेना, राहत कार्यों की समीक्षा करना और ज़रूरतमंद क्षेत्रों में तत्काल प्रभावी सहायता सुनिश्चित करना है। जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे लखनऊ से रवाना होकर जलशक्ति मंत्री सबसे पहले चित्रकूट जिले में पहुँचेंगे। यहाँ वे सुबह 11:30 बजे के आसपास रामघाट, मुहरवा और राजापुर जैसे बाढ़ प्रभावित…

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों दुबई प्रवास पर हैं, जहाँ वे राज्य में निवेश, नवाचार और अधोसंरचना विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न उद्योगपतियों और व्यापारिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। यह यात्रा मध्यप्रदेश और दुबई के बीच सहयोग को सुदृढ़ और दीर्घकालिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। मुख्यमंत्री यादव के दौरे का दूसरा दिन दुबई के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठकों के रूप में व्यतीत हुआ। इस दौरान उन्होंने एयरवेज हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, टेक्सटाइल और अन्य क्षेत्रों में संभावित निवेशकों से विस्तार से…

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में विदेशी निवेश के नए रास्ते खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के निदेशक सलीम एमए और फेडरेशन ऑफ यूएई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव हुमैद मोहम्मद बेन सलेम के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य मध्य प्रदेश में विकास, निवेश और रणनीतिक साझेदारी के अवसरों का पता लगाना था। बैठक के दौरान हुमैद मोहम्मद बेन सलेम ने बताया कि दोनों पक्षों ने स्वच्छ ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, कृषि, बुनियादी ढांचा, फार्मास्युटिकल सेक्टर जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर विस्तृत…

Read More