- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
- # PUBLIC FIRST | सुधीर केएस दीक्षित भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में मनोनीत
- # POLITICS FIRST | भाजपा ने बजरंगपाल लोया को बनाया प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
कांग्रेस को झटकों पर झटका लगता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवाद के अब कांग्रेस के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने करीब 30 साल तक पार्टी से जुड़े रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने जीतू पटवारी पर जमीनों की दलाली करने का भी आरोप लगाया है। इस्तीफे के बाद यादव ने कहा कि जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जो…
HIGHLIGHTS FIRST : क्या मध्यप्रदेश कांग्रेस नेतृत्व संकट में है? जब अपनी ही पार्टी के नेता उठाने लगें सवाल, तो संदेश क्या जाता है? मध्यप्रदेश कांग्रेस एक बार फिर अपने राजनीतिक विरोधियों के नहीं, बल्कि अपने ही नेताओं के बयानों को लेकर चर्चा में है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता राकेश यादव के सार्वजनिक बयान के बाद भाजपा ने इसे कांग्रेस के भीतर बढ़ती असंतुष्टि का प्रमाण बताया है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसी भी दल में जब वरिष्ठ पदाधिकारी सार्वजनिक रूप से असहमति व्यक्त करते हैं, तो उसका असर संगठन की छवि और कार्यकर्ताओं के…
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिले की झारड़ा तहसील के अरनिया वैणा गांव में संपत्ति विवाद के चलते एक महिला के साथ कथित अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पीटा, उसके बाल काट दिए, कपड़े फाड़ दिए और जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने पति के साथ संपत्ति में हिस्सेदारी मांगने के लिए ससुराल पहुंची थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया।…
उज्जैन/बड़नगर: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बड़नगर तहसील के ग्राम गावड़ी लोधा में गुरुवार शाम तेज बारिश के बीच सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह उफनती पुलिया पार करते समय अपनी मोटरसाइकिल समेत तेज बहाव में बह गए। घटना के करीब 13 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और एसडीआरएफ की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुरानी पुलिया पर हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह अपने गांव के ही निवासी कृष्ण पाल सिंह के साथ बड़नगर से गावड़ी लोधा…
उज्जैन: मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बड़ी खबर उज्जैन से आई है। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में श्री महाकालेश्वर मंदिर में लागू उज्जैन स्मार्ट सिटी के AI आधारित “त्रिनेत्र” प्रोजेक्ट को स्वर्ण पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उज्जैन का “त्रिनेत्र” AI मॉडल अब अखिल भारतीय स्तर पर लागू किया जाएगा और इसके लिए डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन, भारत सरकार के साथ जल्द ही एमओयू किया जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, महाकाल मंदिर में लागू यह मॉडल अब सिर्फ उज्जैन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि…
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Rewa Ultra Mega Solar Ltd. की 24 घंटे नवीकरणीय (Renewable) ऊर्जा परियोजना के लिए नई दिल्ली में आयोजित प्री-बिड मीटिंग में भोपाल से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने निवेशकों से संवाद करते हुए प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों और उद्योग-अनुकूल वातावरण की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना ने देश में सबसे कम सौर ऊर्जा टैरिफ स्थापित कर भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका का प्रतीक है और देश…
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले में आयोजित श्री खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं 21 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम में भोपाल स्थित अपने निवास से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर उन्हें पूज्य महंत श्री शशिगिरी जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ, जो उनके लिए सौभाग्य का विषय है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा केवल एक मूर्ति की स्थापना नहीं, बल्कि दिव्य…
भोपाल। राजस्थान के दौसा जिले में ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में कई यात्रियों की मृत्यु पर शोक जताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि दौसा में हुए इस सड़क हादसे में कई यात्रियों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार राजस्थान…
भोपाल/सिवनी। ‘खेत में उतरे, धान बोया, हाथ में लेकर खाना खाया और किसानों से आत्मीय संवाद किया,’ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी जिले में अनोखे अंदाज में नजर आए। उन्होंने जनता को एक बार फिर बताया कि वे भी आम इंसान ही हैं। वे लगातार जनकल्याण का सोचते हैं। उनकी सादगी किसानों और आम लोगों को भा गई। लोग उनसे बातचीत करके उत्साहित नजर आए। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन ने 1 जुलाई को सिवनी के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने सिवनी में धान महोत्सव में शिरकत की, कोदो कुटकी बोनस का वितरण किया और विकास…
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे नवकरणीय (ग्रीन) ऊर्जा उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो चुका है। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित प्री-बिड मीटिंग को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों से मध्यप्रदेश की ऊर्जा क्रांति का भागीदार बनने का आह्वान किया। बैठक में…