Author: Public First News

गोरखपुर दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी एक बार फिर आम जनता के बीच नजर आए। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सीधे सुनीं। जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। किसी ने जमीन विवाद की समस्या बताई तो किसी ने पुलिस कार्रवाई से जुड़ी शिकायत रखी। वहीं कई लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक लापरवाही से संबंधित मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे। मुख्यमंत्री ने सुनीं एक-एक शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं को…

Read More

मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन को लेकर सरकार इस समय पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री अचानक उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने दताना और सुरजनवासा स्थित उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया को करीब से समझा और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने तौल व्यवस्था, भंडारण प्रणाली, भुगतान प्रक्रिया और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन…

Read More

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर में ममता बनर्जी का किला ढह चुका है।भारतीय जनता पार्टी (पूर्ववर्ती जनसंघ) के संस्थापक स्व.डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के गृहराज्य पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनावों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल करके इतिहास रच दिया है।पश्चिम बंगाल विधानसभा के अभूतपूर्व चुनावों के अब तक घोषित नतीजों से भाजपा को जो अभूतपूर्व खुशी हो रही होगी उसे समझना कठिन नहीं है। इसमें दो राय नहीं हो सकती कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के इन चुनावों को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था इसलिए भाजपा शासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्रियों,सैकड़ों…

Read More

कल्चरल लाइव इवेंट ऑफ द ईयर की श्रेणी में गोल्ड अवार्ड बेस्ट गर्वनमेंट इंट्रीग्रेशन फॉर लाइव इवेंट की श्रेणी में सिल्वर अवार्ड । मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव को इस वर्ष गोल्ड एवं सिल्वर अवार्ड मिले है। नई दिल्ली में 2 और 3 मई 2026 को आयोजित Shows of India Conclave 2026 में विक्रमोत्सव 2026 को सांस्कृतिक लाइव इवेंट ऑफ द ईयर में गोल्ड अवार्ड (Cultural Live Event of the Year-Gold Award) तथा लाइव इवेंट में सर्वश्रेष्ठ शासकीय सहभागिता की श्रेणी में सिल्वर अवार्ड (Best Government Integration for a Live Event-Silver Award) प्राप्त…

Read More

CM योगी आदित्यनाथ एक बार फिर जनता के बीच नजर आए। गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 200 से अधिक लोगों की समस्याएं खुद सुनीं और हर व्यक्ति से सीधे संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का समाधान पूरी निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ होना चाहिए। सरकार की प्राथमिकता: योजनाओं का लाभ आम जनता…

Read More

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा सामने आया है। भगत नगर के आगे टूटे हुए बिजली तार में करंट आने से 5 से 6 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 27 अप्रैल 2026 को बिजली लाइन टूट गई थी, लेकिन कई दिनों बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया। इसी दौरान आज अचानक टूटे तार में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर कई गौवंश की जान चली गई। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश घटना के बाद स्थानीय…

Read More

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा NH-34 पर स्थित बेतवा पुल के पास हुआ। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, महोबा की ओर जा रही एक रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार मां-बेटे में से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने महिला के शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे…

Read More

बहुचर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट वाराणसी की फूलपुर पुलिस और एसओजी (SOG) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ₹50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों—आशीष राजभर और मनीष राजभर—को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी ग्राम कठिराव खरका के पास एक जर्जर ईंट-भट्टे के मकान में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों ने खुद को…

Read More

मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से विस्तृत संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने एक-एक कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के लिए भेज दिया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि…

Read More

ग्वालियर में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों, पशुपालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों से संवाद भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने…

Read More