- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
- # PUBLIC FIRST | सुधीर केएस दीक्षित भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में मनोनीत
- # POLITICS FIRST | भाजपा ने बजरंगपाल लोया को बनाया प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
भोपाल। मध्यप्रदेश का जल संरक्षण मॉडल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ जनभागीदारी पर आधारित एक सफल जन-आंदोलन के रूप में उभरकर सामने आया है, जिसकी गूंज अब वैश्विक मंचों तक पहुंच चुकी है। भोपाल स्थित भारत भवन में आयोजित ‘सदानीरा समागम’ में एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र के देशों से आए राजनयिकों ने मध्यप्रदेश के जल संरक्षण मॉडल की सराहना की। कार्यक्रम में साइप्रस, फिजी, मेक्सिको, नेपाल, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और इक्वाडोर के प्रतिनिधियों ने भाग…
-संपतिया उइके/ भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में कुछ कालखंड ऐसे होते हैं जो केवल शासन परिवर्तन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि राष्ट्र के चरित्र, आत्मविश्वास और विकास की दिशा को भी परिवर्तित कर देते हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ नया भारत का यह अभियान आज 12 वर्ष पूर्ण कर चुका है। यह केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों, आकांक्षाओं और संकल्पों को साकार करने का एक विराट राष्ट्रीय आंदोलन है। 2024 में एक बार फिर मिले जन आशीर्वाद के बाद माननीय प्रधानमंत्री जी ने 9 जून 2024…
उज्जैन के टंकारिया गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली दिया संबोधन उज्जैन जिले के नारायणा और धार जिले के अंका-झंका में बनेंगे श्रीकृष्ण तीर्थ भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 जून को उज्जैन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन समारोह में वर्चुअली शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का पुण्य-प्रताप ऐसा है कि इसे सुनने मात्र से ही मनुष्य के दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं। भागवत कथा श्रवण से सुनने वालों के कष्टों का शमन होता है और पूरे संसार का कल्याण होता है। इस कथा का…
इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश ने एक बार फिर वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इंदौर में आयोजित इंडिया-लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन (LAC) ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 में प्रदेश ने खुद को अंतरराष्ट्रीय निवेश और व्यापार के एक उभरते केंद्र के रूप में स्थापित किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में 15 देशों के राजनयिकों, व्यापार प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और 350 से अधिक निवेशकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और लैटिन अमेरिका के बीच केवल व्यापारिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक समानताएं भी हैं। दोनों क्षेत्रों…
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उमरावगंज थाना क्षेत्र के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रायसेन…
महाकाल मंदिर प्रशासन की औचक जांच में सामने आई शिकायतें, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती व्यवस्था में अनियमितताओं का एक बड़ा मामला सामने आया है। मंदिर प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं से भस्म आरती में प्रवेश अनुमति दिलाने के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूले जाने की शिकायतें मिली हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने मध्यरात्रि में भस्म आरती व्यवस्था…
नगर निगम और कुटुंब ह्यूमानिटी वेलफेयर फाउंडेशन की संयुक्त पहल, जल संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगदलपुर के ऐतिहासिक गंगा मुंडा तालाब में कुटुंब ह्यूमानिटी वेलफेयर फाउंडेशन और नगर निगम जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर तालाब की सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान गंगा मुंडा तालाब में फैली जलकुंभी, प्लास्टिक कचरा और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर जलाशय को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया…
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह देश के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर ने बाबा महाकाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने तड़के आयोजित होने वाली दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा देशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। भस्म आरती के बाद कैलाश खेर ने मंदिर परिसर में विधिवत दर्शन किए। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर एवं बाबा महाकाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत-सत्कार किया। दर्शन के उपरांत मीडिया से बातचीत…
धमतरी। जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला द्वारा बांध में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि प्रदेश की पहली वाटर एंबुलेंस टीम की तत्परता से महिला की जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार घटना गंगरेल बांध स्थित अंगार मोती के पीछे हनुमान मंदिर के पास की है। बताया जा रहा है कि एक महिला अचानक बांध में कूद गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल प्रशासन और बचाव दल को सूचना दी। सूचना…
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में आज एक महत्वपूर्ण और गरिमामय मुलाकात देखने को मिली। पद्म श्री सम्मान से अलंकृत तथा पुरातत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. व्यास का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. व्यास द्वारा पुरातत्व और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के क्षेत्र में किया गया कार्य अत्यंत सराहनीय है और यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। भेंट के दौरान दोनों…