- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- #CG FIRST | अंबिकापुर की वायरल सड़क पर CM साय का संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश |
- #KISAN FIRST | किसानों को मिठास की सौगात: ₹30 किलो में शक्कर वितरण शुरू, 28 हजार शेयरधारी किसानों को मिलेगा लाभ |
- #CG FIRST | नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मिशन मोड में कार्रवाई करें: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा | PUBLIC FIRST
- #SANSKRITI FIRST | मातृभाषा का महाअनुष्ठान |
- #KISAN FIRST | भावांतर पर किसान संघ का ‘NO’!
- #CG FIRST | बीमार छात्रा से कुर्सी साफ! कलेक्टर सख्त
- #CG FIRST | “खेत बदले, किस्मत बदली!” | धान के कटोरे में ‘नकदी क्रांति’!
- #MP FIRST | यात्री परिवहन विजन समिट–2026: MP में फिर शुरू होगी राज्य बस सेवा, पीथमपुर में बनेगा देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस कारखाना |
- #KISAN FIRST | क्या खेती की ज़मीन छीनकर सड़क बनाना ही विकास है ?? |
- #POLITICS FIRST | भोपाल में डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मिले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,जानिए क्यों |
Author: Public First News
पब्लिक फर्स्ट । भोपाल । राजेश सक्सेना । मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुसार, आज से प्रदेश के 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानों को बंद करने का निर्णय लागू कर दिया है। यह निर्णय लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिया गया था। मुख्य बिंदु:• शराबबंदी के लागू क्षेत्र: उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मण्डलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मण्डला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक की सम्पूर्ण नगरीय सीमा में, तथा सलकनपुर, कुण्डलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द और लिंगा की ग्राम पंचायत सीमा में सभी मदिरा दुकानें और बार…
पब्लिक फर्स्ट । उज्जैन । अमृत बैंडवाल । HIGHLIGHTS FIRST 1. नई शिक्षा नीति पर सोनिया गांधी के बयान की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की निंदा।2. शिवाजी और औरंगजेब की तुलना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताई नाराजगी।3. मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री ने दी जानकारी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा नई शिक्षा नीति (NEP) पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय कर रही है…
पब्लिक फर्स्ट । काठमांडू । ब्यूटी रिपोर्ट । HIGHLIGHTS FIRST नेपाल में हाल के दिनों में हिंदू राष्ट्र की पुनर्स्थापना और राजशाही की वापसी की मांग जोर पकड़ रही है। काठमांडू सहित कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को काठमांडू में हुए एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। नेपाल में 2008 में राजशाही की समाप्ति के बाद से…
पब्लिक फर्स्ट। उज्जैन। अमृत बैंडवाल । प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल ने सोमवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आध्यात्मिक यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए श्रेया ने कहा, “महाकाल के साथ यह अनुभव अद्वितीय है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। मैंने पहले कभी इतनी सुंदर आरती नहीं देखी। भगवान की सजावट देखकर मेरी आंखों में आंसू और खुशी दोनों थे। मैं फिर से महाकाल के दर्शन के लिए लौटूंगी। “श्रेयाने विक्रमोत्सव के अंतर्गत शिप्रा नदी…
पब्लिक फर्स्ट। कराची/ पाकिस्तान । ब्यूरो। पाकिस्तान के कराची शहर में अज्ञात हमलावरों ने लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख सदस्य और 2008 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भतीजे, अबू क़ताल उर्फ जिया उर रहमान की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार को हुई, जब अबू क़ताल अपनी गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। अबू क़ताल, जिसे क़ताल सिंधी के नाम से भी जाना जाता था, पर भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप थे। वह 2017 के रियासी बम विस्फोट और 2023 में जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले सहित कई हाई-प्रोफाइल हमलों…
पब्लिक फर्स्ट । बड़नगर / उज्जैन । विजय नीमा । HIGHLIGHTS FIRST मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़नगर में एक नवीन चिकित्सालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा सेवा को मानवता की सर्वोत्तम सेवा बताते हुए समाज में चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार निजी अस्पतालों और बड़े मेडिकल समूहों को अनुदान प्रदान करेगी। इसके तहत वेलनेस सेंटर, नेचुरोपैथी सेंटर की स्थापना सहित आयुर्वेद (आयुष) को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निजी प्रयासों को भी राज्य सरकार…
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन नगरी, जो सम्राट विक्रमादित्य के शासनकाल की गौरवगाथा से जुड़ी है, में “सम्राट विक्रमादित्य” के नाम से राष्ट्रीय न्याय संस्था स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि उज्जयिनी नगरी में योगीराज श्रीकृष्ण के शिक्षा ग्रहण से लेकर अनेक राजा-महाराजाओं के न्यायप्रिय शासन तक की विरासत, आज भी हमें प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मेघवाल से अनुरोध किया कि भविष्य में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। उज्जैन में राजा-महाराजा काल की शान को देखते हुए ‘सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज’ होटल का लोकार्पण किया गया। इस शुभ अवसर पर…
पब्लिक फर्स्ट । उज्जैन । अमृत बैंडवाल । उज्जैन के कोठी महल परिसर में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली है। हर युग में उज्जयिनी का अपना विशेष स्थान रहा है। इस संग्रहालय में प्राचीन भारत के वीर महापुरुषों की गौरव गाथाओं का संकलन किया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ हमारे देश के महानायकों के बारे में जान सकेंगी। यह संग्रहालय आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित होगा, जिसमें देश के कालजयी महानायकों की तेजस्विता की महागाथा का वर्णन किया जाएगा। संग्रहालय का निर्माण लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत…
पब्लिक फर्स्ट । उज्जैन । अमृत बैंडवाल । उज्जैन से एक महत्वपूर्ण समाचार आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार, विक्रम व्यापार मेले की अवधि अब 9 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। उज्जैन में आयोजित विक्रम व्यापार मेला, जो अपनी विविधता और व्यापारिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है, की अवधि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बढ़ाकर 9 अप्रैल तक कर दी गई है। इस निर्णय से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को अधिक समय मिलेगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि की उम्मीद है। मेले में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हस्तशिल्प उत्पादों के साथ-साथ खान-पान की विभिन्न दुकानें शामिल हैं,…
इस अवसर पर पंचांग पूजन एवं संवत्सर फल कथा का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक गणमान्य नागरिकों और संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत पंचांग पूजन से हुई, जिसके पश्चात संस्थान के संचालक पंडित विनोद गौतम ने सिद्धार्थ नामक संवत्सर का फल कथन किया। सभी श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से इस कथा का श्रवण किया। पंडित गौतम ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा के दिन पंचांग फल श्रवण करना एक अति प्राचीन रीति है, जिसके पालन से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है और पूरा वर्ष सुख एवं समृद्धि में व्यतीत होता है। उन्होंने आगे कहा कि…