Author: Public First News

एम.पी. ऑनलाइन से भी कर सकेंगे नए बिजली कनेक्शन का आवेदन मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एम.पी.ऑनलाइन से अनुबंध किया जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से मिलेगी सुविधा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षतिज सिंघल एवं निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) स्वाति सिंह एवं एम.पी.ऑनलाइन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर (सीओओ) प्रशांत राठी द्वारा कंपनी मुख्यालय में अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कंसल्टेंट आनंद श्रीवास्तव, एमपी ऑनलाइन के बिजनेस हेड संदीप राजपाल, सेगमेंट हेड सुशील शर्मा, बिजनेस एनालिस्ट प्रांजल कटारे, प्री-सेल्स लीड विनोय…

Read More

मध्यप्रदेश वन क्षेत्र में देश में शीर्ष पर बाघों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिये उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदम मध्यप्रदेश ने सबसे पहले लागू किया वन्य-जीव संरक्षण अधिनियम वन्य जीव कॉरिडोर बनने से कम होगा मानव-वन्य जीव संघर्ष मध्यप्रदेश, देश में वन और वृक्ष आवरण में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की संस्कृति वाला हमारा देश सम्पूर्ण जीव-जगत को भी अपना कुटुम्ब ही मानता है। हम सदियों से वनों, पहाड़ों और नदियों को पूजते चले आ रहे हैं। पूर्वजों की इस परंपरा को सहेजे जाने के लिए जैव-विविधता का संरक्षण आवश्यक है। आने वाली पीढ़ियों…

Read More

भोपाल। नव वर्ष से मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकृत पात्र बालिकाओं को छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान UNIPAY के माध्यम से किया जायेगा। यह व्यवस्था लागू हो जाने से अब छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान बालिका के खाते में सीधे UNIPAY के माध्यम से हो सकेगा। भुगतान की सूचना भी मोबाईल में संदेश के माध्यम से बालिका को प्राप्त हो सकेगी। इस तरह भुगतान की प्रकिया अब अधिक सटीक हो गयी है। विभाग द्वारा इस व्यवस्था के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में बालिका को कक्षा 6, कक्षा…

Read More

नए साल के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में एक दिन में दर्शनार्थियों के आने का रिकॉर्ड बना है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, बुधवार को 7.43 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं। इतने श्रद्धालु सावन के किसी सोमवार को भी दर्शन-पूजन करने नहीं आए थे। 1 जनवरी 2024 को 7.14 लाख श्रद्धालु ही काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। हर-हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे… का जयकारा लगाते हुए भक्तों की टोली नए साल के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन को पहुंची। सुबह से देर शाम तक गंगा के तट से मंदिर की चौखट…

Read More

मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल 2025 का स्वागत एक ऐतिहासिक पहल के साथ किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में चार नए मिशन लॉन्च किए जा रहे हैं, जो राज्य के विकास को नई दिशा देंगे। ये चार मिशन – युवा शक्ति, किसान कल्याण, गरीब कल्याण और नारी सशक्तिकरण – हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित हैं। प्रत्येक मिशन के लिए एक अलग नोडल विभाग बनाया गया है, और मुख्यमंत्री स्वयं हर महीने इनकी प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री का मानना है कि इन चारों स्तंभों को सशक्त बनाकर प्रदेश के विकास का स्वर्णिम अध्याय…

Read More

नए साल में मध्यप्रदेश मोहन सरकार ने राज्य के अतिथि​ शिक्षकों को एक बड़ी सौगात दे दी है। बता दें कि कुछ समय पहले अतिथि शिक्षकों ने मोहन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं अब मोहन सरकार ने शिक्षकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 50 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। ये नए साल का सबसे बड़ा तोहफा है। मध्यप्रदेश सरकार ने हजारों अतिथि शिक्षकों को नए साल का तोहफा दे दिया। अतिथि शिक्षकों को शिक्षा भर्ती में 50 फ़ीसदी आरक्षण मिलेगा। मध्यप्रदेश राजपत्र में इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा भर्ती के नियमों…

Read More

डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के नौ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। नए वेतनमान के साथ अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। यह आदेश एक जनवरी 2025 से लागू होंगे। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार चार पुलिस अधीक्षकों को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया है। वहीं, चार पुलिस उप महानिरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) बनाया गया है।  गृह विभाग के आदेश के अनुसार डीआईजी के पद से पदोन्नत होने…

Read More

जबलपुर में 31 दिसंबर की रात होने वाला एल्विश यादव का कार्यक्रम विवादों में आ गया है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है। परिषद का कहना है कि यादव के कार्यक्रमों में शराब ही नहीं, ड्रग भी परोसी जाती है। कार्यक्रम शहर के तिलवारा ब्रिज के पास होटल रॉयल ऑर्बिट में होना है। यह नर्मदा मां के तट से 5 किलोमीटर के दायरे में है। एल्विश यादव, बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर रहे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे एल्विश यादव यू-ट्यूब पर अपने व्लॉग्स और स्ट्रीमिंग के लिए फेमस हैं। एल्विश का असली…

Read More

पूर्व आईएएस अधिकारी मनोज श्रीवास्तव प्रदेश के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। श्रीवास्तव 1 जनवरी से अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में श्रीवास्तव प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सदस्य पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे, उन्होंने इस पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति संबंध आदेश जारी कर दिए है। आदेश के अनुसार श्रीवास्तव की नियुक्ति 6 वर्ष या 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने, जो भी पहले हो तक की अवधि के लिए होगी। मनोज श्रीवास्तव 1987 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उनको प्रशासनिक काम का अच्छा अनुभव है। इससे प्रदेश में…

Read More

अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा जबलपुर में यूट्यूबर,स्ट्रीमर और बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जीतने के लिए जाने वाले सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव के कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है। जिसको लेकर संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर रायल ओरबिट होटल के कार्यक्रम पर रोक लगाने की अपील की है। संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि 31 दिसंबर कि रात को तिलवाराघाट के समीप बने होटल रॉयल ओरबिट में होने जा रहे आयोजन में एलविश यादव को बुलाया जा रहा है जिसमे न्यू ईयर कि पार्टी के नाम पर बुक माय शो के ऐप के…

Read More