- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- #CG FIRST | अंबिकापुर की वायरल सड़क पर CM साय का संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश |
- #KISAN FIRST | किसानों को मिठास की सौगात: ₹30 किलो में शक्कर वितरण शुरू, 28 हजार शेयरधारी किसानों को मिलेगा लाभ |
- #CG FIRST | नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मिशन मोड में कार्रवाई करें: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा | PUBLIC FIRST
- #SANSKRITI FIRST | मातृभाषा का महाअनुष्ठान |
- #KISAN FIRST | भावांतर पर किसान संघ का ‘NO’!
- #CG FIRST | बीमार छात्रा से कुर्सी साफ! कलेक्टर सख्त
- #CG FIRST | “खेत बदले, किस्मत बदली!” | धान के कटोरे में ‘नकदी क्रांति’!
- #MP FIRST | यात्री परिवहन विजन समिट–2026: MP में फिर शुरू होगी राज्य बस सेवा, पीथमपुर में बनेगा देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस कारखाना |
- #KISAN FIRST | क्या खेती की ज़मीन छीनकर सड़क बनाना ही विकास है ?? |
- #POLITICS FIRST | भोपाल में डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मिले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,जानिए क्यों |
Author: Public First News
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 18 लाख आवासहीन परिवारों को पक्के मकान देने के अपने वादे को निभाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्त विभाग ने केंद्र और राज्यांश मिलाकर 2,560 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों को अंतरित करने के लिए जारी कर दी है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में इस महत्वपूर्ण निर्णय पर मुहर लगी।छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में ‘मोदी की गारंटी‘ के अंतर्गत राज्य के 18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत पक्के आवास प्रदान…
बुंदेलखंड किसानों की मेहनत का साक्षी बन रहा है अटल जी जैसा राजनेता असंभव है पीएम मोदी भागीरथ बनकर के बेतवा लेकर आयेंगे हर वर्ग की चिंता करने वाले नरेंद्र मोदी जी है मप्र के मुखिया डॉ मोहन यादव छतरपुर दौरे पर है ..छतरपुर के सटई में सीएम डॉ मोहन किसान सम्मेलन में शामिल हुए …सीएम डॉ मोहन यादव ने बुंदेलखंड के लोगो की प्रशंसा की और कहा कि …बुंदेलखंड की धरती के लोगों ने कभी सिर नहीं झुकाया….छतरपुर में 160 करोड़ की लागत की परियोजनाओं का आज मैंने भूमिपूजन किया .. बुंदेलखंड किसानों की मेहनत का साक्षी बन रहा…
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के सतपुली में झील समेत 172 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सतपुली झील के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को अब सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सतपुली पहुंचे। वह पौड़ी गढ़वाल में सतपुली झील का शिलान्यास एवं अन्य विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से बिलखेत हेलीपेड पहुंचे। इस मौके पर पर्यटन एवं लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज, लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी समेत भाजपा के नेता मौजूद रहे। PUBLICFIRSTNEWS.COM
#UPFIRST। संभल में सपा सांसद बर्क के पिता पर बिजली विभाग के कर्मचारियों को धमकाने का आरोप, FIR दर्ज।
संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूक उर्रहमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. ममलूक बर्क पर आरोप है कि उन्होंने मीटर की रीडिंग लेने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों को धमकी दी थी. जानकारी के मुताबिक, जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूक उर्रहमान बर्क के खिलाफ संभल के नखासा थाने में केस दर्ज किया गया है. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शिकायत दी थी कि जब वो उनके घर में मीटर की रीडिंग लेने गए थे तो ममलूक उर्हमान ने उन्हें धमकी दी थी. इस मामले में पुलिस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 352, 351(1) और 132…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े बयान पर सरकार और विपक्ष के बीच विवाद टकराव में बदल गया। इस झगड़े में बीजेपी सांसद प्रतापचंद्र सारंगी घायल हो गए। संसद परिसर में गुरुवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस और विपक्षी दलों ने बाबासाहेब आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध जताया. सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच कथित तौर धक्का-मुक्की भी हुई. भारतीय जनता…
रायपुर। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री सम्मानित और गायिका अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित सीएम के कक्ष में यह भेंट की गई। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर गायिका अनुराधा पौडवाल का स्वागत और अभिनंदन किया। मध्य और छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत, संस्कृति को लेकर सीएम साय से अनुराधा पौड़वाल ने चर्चा की। इस मौके पर विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित रहे। PUBLICFIRSTNEWS.COM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके। राज्य सरकार ने 80 करोड़ की लागत से अंबिकापुर के एयरपोर्ट का विकास किया है lमाँ महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ…
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में सुशासन सप्ताह का आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश की राजनीतिक अस्थिरता को स्थिरता में बदला। राजनीतिक अस्थिरता को स्थिरता में का रूप देना और सुशासन के लक्ष्यों के लिए हरसंभव प्रयास करना उनका ध्येय था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को लेकर यह कार्यक्रम एक हफ्ते चलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को भाजपा धूमधाम से इस बार भी सुशासन दिवस के तौर पर मना रही है। सभी गरीबों…
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांतीय अधिवेशन गुना में गुरुवार से शुरू हुआ। तीन दिन चलने वाले इस अधिवेशन का शुभारंभ CM डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मौके पर ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान भी मौजूद रहे। CM डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद के अधिवेशन में आकर बोलना रोमांच पैदा करता है और आनंद देता है। इसका एहसास अलग प्रकार का होता है। हमारे अतीत के कालक्रम पर जो बात कही है, वह एक, एक बात एकदम सही है। दुनिया के कई देश अपनी शिक्षा को लेकर गौरवान्वित होते हैं…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान पर चर्चा के दौरान उत्तराखंड की तरह ही दूसरे बीजेपी शासित राज्यों में यूसीसी को लागू करने की बात कहकर बीजेपी के वैचारिक एजेंडे को अमलीजामा पहनाने की रणनीति का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि किस रूट के जरिए यूसीसी पर आगे बढ़ेंगे। यूसीसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा 2022 विधानसभा चुनाव का संकल्प था। वह पूरा किया गया और उत्तराखंड UCC लागू करने वाले अग्रणी राज्यों में होगा। PUBLICFIRSTNEWS.COM