Author: Public First News

HIGHLIGHTS FIRST •⁠ ⁠मंत्री टेटवाल एवं मंत्री कश्यप की उपस्थिति में हुए एमओयू साइन •⁠ ⁠जीएसपी में आईआईटी दिल्ली एवं आईआईटी रोपड़ के सहयोग से चार एडवांस्ड ट्रेड होंगे प्रारंभ •⁠ ⁠मप्र के कौशल विकास और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल और एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप की उपस्थिति में संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (जीएसपी) में चार एडवांस्ड ट्रेड प्रारंभ करने के लिये जीएसपी एवं आईआईटी दिल्ली और आईआईटी रोपड़ के मध्य एमओयू हुए।•⁠ ⁠इस पहल के तहत साइबर एण्ड नेटवर्क सिक्यूरिटी, एनीमेशन-मोशन ग्राफिक्स, गेमिंग टेक्नोलॉजी और एआर एण्ड वीआर जैसे एडवांस्ड ट्रेड शीघ्र ही प्रारंभ किये…

Read More

मप्र के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सागर स्थित निज निवास मातेश्वरी भवन पर पहुंचे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जहां राजपूत परिवार एवं शहर के जनप्रतिनिधियों ने मंत्री विजयवर्गीय का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।मंत्री राजपूत ने सुरखी एवं जिले के विकास के कई मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक भानू राणा, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, भाजपा नेता वीरेंद्र पाठक, प्रदीप पाठक, डा. सुखदेव…

Read More

देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने मराठी में शपथ ली। महाराष्ट्र में तीसरी बार सीएम बनने वाले वह भाजपा के पहले नेता हैं।शपथ समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव समेत कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत तमाम नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे। सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह समेत 200 VIPs कार्यक्रम भी पहुंचे। PUBLICFIRST.COM

Read More

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई। मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए जांबाज प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी की शहादत को नमन किया है। सीएम साय ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि शहीद बिरेंद्र कुमार सोरी देशभक्त रहे। उनका त्याग और बलिदान हमें देश की रक्षा के प्रति प्रेरित करता रहेगा। PUBLICFIRST.COM

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाउडस्पीकर को लेकर दिए सख्त निर्देश, लखनऊ में पुलिस ने शुरू किया निरीक्षण | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान चला रही है. मंदिर-मस्जिद और जगह-जगह जाकर लाउडस्पीकर को चेक किया जा रहा है और अगर इनकी आवाज तय मानक से ज्यादा निकलती है तो एक्शन लिया जा रहा है|यूपी सरकार का लाउडस्पीकर के खिलाफ ये एक्शन सुबह 5 से 7 बजे तक चलता है.23 नवंबर से ये अभियान शुरू हो गया है और 22 दिसंबर तक चलेगा। सरकार की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि अब तक प्रदेशभर…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है. प्रस्तावित संशोधन के तहत मदरसों में दी जाने वाली ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्रियां अब इस अधिनियम के दायरे से बाहर हो जाएंगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मदरसों में चल रही शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर ली है. यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले और केंद्र सरकार की शिक्षा नीति के अनुरूप है. सरकार ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम, 2004 में संशोधन करने का प्रस्ताव रखा है. इस संशोधन…

Read More

मध्यप्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले बड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की याचिका स्वीकार कर ली है। दरअसल, उमंग सिंघार ने निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। इस मामले में 9 दिसंबर को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी पार्टी मुख्यमंत्री और भाजपा विधायकों की मौजूदगी में ज्वाइन की थी। इसके बाद से कांग्रेस इस्तीफे की मांग कर रही है, लेकिन उनकी तरफ से अब तक इस्तीफा नहीं दिया गया है। कांग्रेस ने…

Read More

मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार पीएम मोदी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में प्राण पण से जुटी हुई है। मप्र के 23 जिलों में एक सौ दिवसीय निक्षय अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोगों से अभियान में जन सहभागिता की अपील की है। PUBLICFIRST.COM

Read More

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा। यह सत्र कई मुद्दों पर गर्मागर्म बहस का गवाह बनेगा, जिसमें बहराइच दंगा, संभल में हुई हिंसा, और झांसी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत शामिल हैं। सत्र 31 दिसंबर से पहले आयोजित होना जरूरी है, और यह महत्वपूर्ण तिथियों जैसे 13 दिसंबर को पीएम मोदी के दौरे और 25 दिसंबर को अटल जयंती के बीच निर्धारित है ।​ सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है और विभिन्न अध्यादेशों पर चर्चा होगी। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More

मध्य प्रदेश में नौनिहालों के लिए 8 से 16 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, ताकि प्रदेश के सभी नौनिहाल स्वस्थ और निरोगी हो सकें। सीएम डॉ मोहन यादव ने सभी पालकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की है। PUBLICFIRST.COM

Read More