Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। श्रीलंका । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो सितंबर से शुरू होने वाली दो दिवसीय श्रीलंका यात्रा अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार रात एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। इससे पहले शुक्रवार को ही रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सिंह की 2 और 3 सितंबर को श्रीलंका यात्रा के बारे में बताते हुए इससे संबंधित विवरण साझा किया था। राजनाथ सिंह भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत द्विपक्षीय सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। रक्षा मंत्री शीघ्र ही उचित समय पर द्वीप राष्ट्र का दौरा करेंगे। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट। महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण के लिए हो रहा आंदोलन, आंदोलनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच संघर्ष में तब्दील हो गया. जालना जिले के अंतरवाली सराटी में पुलिस ने मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज किया। इस लाठी चार्ज के बाद कई सारे लोग और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.अंतरवाली गांव के निजी अस्पताल में कुछ घायल इलाज के लिए पहुंचे थे। पुलिस पर आंदोलन के बीच लाठीचार्ज का आरोप उनके पास 30 से 40 लोग फर्स्ट एड के लिए आए थे. कुछ लोगों के जिस्म से लोहे के छर्रे भी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। नई दिल्ली। Jet Airways Naresh Goyal Arrested: मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड के फाउंडर और पूर्व प्रोमोटर नरेश गोयल को गिरफ्तार किया है. नरेश गोयल पर 538 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। 74 साल के गोयल को शनिवार (2 सितंबर) स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED उनकी हिरासत की मांग करेगी. शुक्रवार को नरेश गोयल को ED ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. लंबी पूछताछ के बाद उन्हें PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया. इससे पहले दो बार वो ED के सामने पेश नहीं हुए…

Read More

छापे की लग गई थी ठेकेदार को भनकभारी मात्रा में मिला कैश पब्लिक फर्स्ट। जयपुर। राजस्थान में, देश की सबसे बड़ी पेयजल योजना जल जीवन मिशन में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ताबड़तोड़ छापे मारे। ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह 6 बजे जयपुर और अलवर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई जल जीवन मिशन से जुड़े ठेकेदार, जलदाय विभाग के अधिकारियों के घर पर की जा रही है। रिटायर्ड आरएएस महेश मित्तल, प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बडाया, एक्सईएन विशाल सक्सेना, पूर्व में एसीबी की रडार में आ चुका एक्सईएन मायालाल सैनी और…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। नई दिल्ली। भारत के एक बड़े कूटनीतिक कदम ने चीन को बौखला दिया है हालत ये है कि। चीन गुस्से से आग बबूला हो रहा है लेकिन कुछ कर नही पा रहा.दरअसल भारतीय सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियों ने आठ अगस्त को ताइवान का दौरा किया। भारत और ताईवान की बढ़ती नज़दीकी ने चीन को तिलमिला दिया है। आठ अगस्त को भारतीय सेना के 3 पूर्व सैन्य अधिकारियों ने ताइवान का दौरा किया था इस पर चीन ने गुरुवार को कड़ी आपत्ति जाहिर की है दरअसल एक पाकिस्तानी पत्रकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीन के विदेश मंत्रालय…

Read More

पब्लिक फर्स्ट |नई दिल्ली | चीन द्वारा बीते दिनों जारी किए गए आधिकारिक मानचित्र (मैप) का विरोध सिर्फ भारत ही नहीं कर रहा है. अब इस लिस्ट में विश्व के चार और देश भी शामिल हो गए हैं, जिन्हें लगता है कि चीन का मैप उनकी संप्रभुता पर हमला करने जैसा है. जिन देशों ने चीन के नए मैप को मानने से इनकार किया है उनमें खास तौर पर वियतनाम, फिलीपीन्स, मलेशिया और ताइवान शामिल हैं. वियतनाम ने तो देश की सरकारी समाचार वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि इस सप्ताह जारी किए गए चीन के…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । भोपाल Shivraj Cabinet Today: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवराज कैबिनेट ने बड़ी घोषणाओं पर मोहर लगा दी है। कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि सितंबर में गरीबों का बिजली का बिल जीरो आएगा। इसके साथ ही सावन के महीने में बहनों को मिलने वाला गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा। कैबिनेट बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इन…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट में, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर गुरुवार को 13वें दिन की सुनवाई हुई।29 अगस्त को हुई 12वें दिन की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा कब तक मिल पाएगा।इस पर SG मेहता ने कहा- हम इसके लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं बता सकते, लेकिन सरकार यह स्पष्ट है कि केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा अस्थायी है।पिछली सुनवाई में मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था- जम्मू-कश्मीर को अस्थायी तौर पर दो यूनियन टेरिटरी (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख)…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। दिल्ली ।लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली संगठन में बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली कांग्रेस की कमान अब अरविंदस सिंह लवली को सौंपी गई है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी अनिल चौधरी के पास ये जिम्मेदारी थी।कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, चौधरी का इस्तीफा, पहले ही हो चुका था, लेकिन पहले भारत जोड़ो यात्रा और फिर कर्नाटक चुनाव के कारण नए अध्यक्ष का फैसला टलता रहा। लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।Publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट | अमरनाथ | 1 जुलाई से शुरू हुई बाबा अमरनाथ की तीर्थ यात्रा आज समाप्त होने जा रही है। छड़ी मुबारक अमरनाथ गुफा पहुंचेगी और वहां पर रक्षाबंधन के दिन छड़ी मुबारक की पूजा के साथ ही इस साल की अमरनाथ यात्रा संपन्न हो जाएगी। 62 दिन तक चली इस यात्रा के दौरान 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए । बता दें कि बाबा अमरनाथ यात्रा आज 31 अगस्त को छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ समाप्त होगी।छड़ी मुबारक भगवा कपड़े में लिपटी भगवान शिव की पवित्र छड़ी है। जो 26 अगस्त को…

Read More