- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- #MP FIRST | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
- # MP FIRST | नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
नीतीश राणा ने आज प्रातःकाल महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी नीतीश राणा सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में विधि-विधान से भाग लिया। भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान नीतीश राणा ने भगवान महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन द्वारा उन्हें नियमानुसार दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराई…
#MP FIRST | आष्टा में 61 करोड़ के सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण, CM डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात |
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। करीब 61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह अत्याधुनिक विद्यालय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। प्रथम चरण में विद्यालय का निर्माण 15 एकड़ क्षेत्र में किया गया है। लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे विद्यालय बेहद आवश्यक हैं और यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर…
उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में देर रात गोली चलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ढांचा बंद क्षेत्र में हुई इस वारदात में अतीक माहुरकार नामक युवक के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतीक माहुरकार का संबंध रौनक गुर्जर गैंग से बताया जा रहा है। घायल युवक ने शुरुआती बयान में जीतू बुंदेला गैंग के सदस्य पर गोली चलाने का आरोप लगाया है, जिससे गैंगवार की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों…
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सटे ग्राम नंदनमारा में तेंदुओं के एक जोड़े की एंट्री से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना कांकेर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की है, जहाँ देर शाम तेंदुओं को नेशनल हाईवे के पास देखा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेंदुओं का यह जोड़ा भोजन की तलाश में गांव की ओर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि मुर्गे और मछली के अपशिष्ट के कारण ये वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्र तक आ गए। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने तेंदुओं को देखकर वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर…
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए करीब 65 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार, ओडिशा से छत्तीसगढ़ में गांजा खपाने की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए भारतमाला परियोजना की नवनिर्मित सड़क का उपयोग किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए पहले ही नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध क्रेटा वाहन तेज रफ्तार में भागने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जब पुलिस मौके…
जुआ-सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत पुलिस ने दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सट्टा पर्चियां और नगदी सहित कुल ₹1,13,500 की रकम जब्त की गई है। पहली कार्रवाई विंध्यवासिनी वार्ड में की गई, जहां एक महिला को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई रामबाग सब्जी मार्केट में हुई, जहां एक आरोपी जुआ…
छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। शहर के इतवारी बाजार क्षेत्र में, कोतवाली थाना के पास नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने की। नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से शहर के नागरिकों—विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद वर्ग—को सस्ती, सुलभ और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम को संबोधित…
मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों और उद्योगों के समन्वित विकास की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इस समन्वय का सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के जन्मदिन (12 अप्रैल) के अवसर पर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच ने राज्य को प्रगति और समृद्धि की नई राह पर अग्रसर किया है। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष 2026 में विकास की यह यात्रा केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक दृष्टिकोण का परिणाम…
राजस्थान के सीकर जिले स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम मंदिर में आज असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा पहुंचे। मुख्यमंत्री CM डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने बाबा श्याम के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी और सेवक परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है, जबकि 4 मई को मतगणना होनी है।…
एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर कोरबा जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 75 वर्षीय लाचार बुजुर्ग महिला पिछले 20 दिनों से न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। महिला इतनी कमजोर है कि ठीक से चल भी नहीं सकती, इसके बावजूद वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लगातार थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रही है। पीड़िता अनंत कुंवर यादव, निवासी ग्राम पटाढ़ी, थाना उरगा, जिला कोरबा ने बताया कि 20 मार्च 2026 की सुबह…