Author: Public First News

हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या 02, बाकी तलैया में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान बनवाने के लिए एक अधेड़ अपने पुराने कच्चे मकान को गिरा रहा था। इसी दौरान मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और परिजन तुरंत मलबा हटाने में जुट गए और घायल अधेड़ को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले गए। डॉक्टरों ने उसे जांचने के बाद मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत की खबर मिलते…

Read More

शहर में श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किए जा रहे सीवरेज कार्य के चलते आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवलपुरा क्षेत्र में सीवरेज खुदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन फूटने से सीवर का गंदा पानी नलों में मिलने लगा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके की गंभीरता को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, मुख्य नगर अधिकारी (CMO) और सीवरेज कंपनी के मैनेजर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय रहवासियों ने नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष, पार्षदों के साथ मिलकर सीवरेज कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 12 दिनों से पेयजल संकट स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 12 दिनों…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहनगर खंड के अंतर्गत सभी 13 मंडलों में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार, 29 जनवरी को शाहनगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज के ऐतिहासिक संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए समाज में व्याप्त मतभेदों को भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान किया। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक चेतना का विस्तार करना और समाज में समरसता एवं एकता का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय…

Read More

स्लीपर कोच बसों पर आरटीओ द्वारा अचानक लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में टूरिस्ट बस ऑपरेटरों ने गुरुवार को सामाजिक न्याय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 से अधिक स्लीपर कोच बसें परिसर में खड़ी कर दी गईं। टूरिस्ट बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने इस निर्णय को अव्यावहारिक बताते हुए गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। बस ऑपरेटरों का कहना है कि आरटीओ के इस फैसले से न केवल बस मालिक प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि टूरिस्ट एजेंट, टूर गाइड, ड्राइवर, कंडक्टर और धार्मिक यात्राओं से जुड़े छोटे व्यवसायों की आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है। एसोसिएशन के…

Read More

वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख द्वारा WWF इंडिया तथा UT लद्दाख प्रशासन के सहयोग से लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC), कारगिल के कॉन्फ्रेंस हॉल में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वन्यजीव संरक्षण प्रभाग, कारगिल द्वारा किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता LAHDC कारगिल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी पार्षद (CEC) डॉ. मोहम्मद जाफर अखून ने की, जो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यकारी पार्षद इंजीनियर पुंचोक ताशी सम्मानित अतिथि तथा आगा सैयद मुजतबा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वन्यजीव वार्डन…

Read More

सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 02वीं बटालियन, पट्टन द्वारा “सेवा, सुरक्षा और भाईचारा” के उद्देश्य से कश्मीर घाटी के युवाओं के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। इसी क्रम में 25 कश्मीरी युवाओं के लिए 07 दिवसीय भारत दर्शन टूर का आयोजन किया गया है, जो 30 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस बहुप्रतीक्षित टूर की शुरुआत बटालियन मुख्यालय, पट्टन में आयोजित फ्लैग-ऑफ सेरेमनी के साथ हुई, जिसे आशीष नैथानी, कमांडेंट, 02 BN SSB ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हरि चरण प्रसाद, सेकंड-इन-कमांड, बटालियन के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, टूर में शामिल…

Read More

बड़वानी जिले के नवलपुरा और अमित नगर क्षेत्र में पिछले 12 दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद होने से नागरिकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह संकट उस समय उत्पन्न हुआ जब श्रीराम कंस्ट्रक्शन सीवरेज कंपनी की खुदाई के दौरान नगरपालिका की पेयजल राइजिंग लाइन और सीवर लाइन फूट गई। नलों में अब गंदा और बदबूदार पानी आने लगा है, जिससे स्थानीय लोग स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों के भय में हैं। जलापूर्ति ठप होने के कारण लोग कई दिन से पानी के लिए परेशान हैं और घरों में बुनियादी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेघर परिवारों को पक्का मकान प्रदान करना है। इस योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले या बिना छत वाले परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उन्हें सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ पक्का मकान मिल सके। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने वर्ष 2025-26 में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले के कलेक्टर के मार्गदर्शन और सीईओ जिला पंचायत के नेतृत्व में आवास निर्माण कार्य में तेजी लाई गई। न केवल आवासों की स्वीकृति में तेजी आई,…

Read More

“आज हम याद कर रहे हैं मेवाड़ के महान वीर, शिरोमणि महाराणा संग्राम सिंह ‘राणा सांगा’ को, जिनका बलिदान और शौर्य सदैव इतिहास में जीवित रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राणा सांगा के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भारत की मिट्टी आपके शौर्य, त्याग और बलिदान पर सदा गर्व करेगी।’ राणा सांगा ने अपने जीवन को देश और अपने प्रजा की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनका यह आदर्श आज भी हमें साहस, त्याग और निष्ठा की प्रेरणा देता है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राणा सांगा जैसे महापुरुषों के संघर्ष और…

Read More

“आज हम बात कर रहे हैं स्वतंत्रता संग्राम के एक महान सपूत, कवि, लेखक और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी जी की।आज उनकी पुण्यतिथि है और पूरे देश में उनके योगदान को याद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी जी की रचनाएं केवल साहित्य नहीं हैं, बल्कि ये राष्ट्रसेवा, समाज सुधार और लोककल्याण की प्रेरणा देती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों में देशभक्ति और जागरूकता का संचार किया। उनके लेख, कविताएं और पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने समाज के…

Read More