राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहनगर खंड के अंतर्गत सभी 13 मंडलों में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।

गुरुवार, 29 जनवरी को शाहनगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज के ऐतिहासिक संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए समाज में व्याप्त मतभेदों को भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान किया। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक चेतना का विस्तार करना और समाज में समरसता एवं एकता का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही धार्मिक भजन-संगीत का आयोजन हुआ तथा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की भव्य आरती भी की गई, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत रहा।

सभी 13 मंडलों में होंगे सम्मेलन

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शाहनगर खंड के सभी मंडलों में हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इससे पूर्व बोरी, रैपुरा और सुडौर मंडलों में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं।

आगामी दिनों में सुंगरहा, बिसानी, सारंगपुर रोहनिया, लमतरा, बुधरौंड, मलघन, बगरौड और बघवार मंडलों में भी भव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन प्रस्तावित है, जिनकी तैयारियाँ जोरों पर हैं।

इन सम्मेलनों के माध्यम से संघ शताब्दी वर्ष को सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.