Author: Public First News

अमेठी: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में एक बड़ा और बेहद कड़ा बयान दिया। मंत्री ने कहा कि, “आज के दौर में यदि किसी भी सनातनी को पूजा करने से रोका गया, तो उसका हाथ तोड़ दिया जाएगा।” मंत्री ने अपने संबोधन में क्षेत्र के पुराने हालातों की तुलना वर्तमान स्थिति से करते हुए सनातनी समाज की आस्था की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उनके इस बयान ने अमेठी और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। पुराने दौर के आतंक और भय का जिक्र मयंकेश्वर शरण सिंह…

Read More

उज्जैन: मकर संक्रांति के त्योहार के दौरान पतंगबाजी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माधव नगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी राकेश भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति खतरनाक चाइना डोर का उपयोग न करे। टीम ने पतंग की दुकानों, छतों, मैदानों और खुले स्थानों पर जाकर लोगों और बच्चों के पतंग के धागों की जांच की। मौके पर ही बच्चों और युवाओं को समझाइश दी गई कि कैसे पतंगबाजी सुरक्षित…

Read More

माँ अहिल्या की नगरी तराना में हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व मकर संक्रांति की धूम रही। पूरे देश में इस दिन को खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति के अवसर पर लोग सूर्य देव की पूजा करते हैं और घरों में तिल-गुड़ के लड्डू, गजक, चिक्की जैसी पारंपरिक मिठाइयाँ बनाई जाती हैं। साथ ही देश के कई हिस्सों में पतंग उड़ाने की परंपरा भी होती है, जिससे आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सज जाता है। तराना नगर में इस अवसर को विशेष बनाने के लिए मंगलनाथ मंदिर और सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष जलेबी वितरण का आयोजन…

Read More

उज्जैन: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में श्रद्धा और आस्था का विशेष दृश्य देखने को मिला, जब प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेता हितेन तेजवानी, टीवी व फिल्म अभिनेत्री गौरी प्रधान तेजवानी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राज भकुनी ने प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लेकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। तीनों कलाकार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने भगवान महाकाल से देश, समाज और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। दर्शन के उपरांत अभिनेत्री ऐश्वर्या राज…

Read More

देश के प्रतिभाशाली युवा अपनी बौद्धिक क्षमता और कौशल से भारत का मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा रहे हैं और इसी संदर्भ में अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज कार्यक्रम ने प्रतिभाओं को पहचान दी है। वीर भारत न्यास और मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस क्विज़ के विजेताओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में किया गया। समारोह में कुल 24 विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें से 22 विजेताओं को ई‑स्कूटी प्रदान की गई तथा दिव्यांग श्रेणी के विजेताओं को लैपटॉप से सम्मानित किया गया। साथ ही क्विज़ के उत्कृष्ट प्रतिभागियों…

Read More

पवई। जनपद पंचायत पवई के सभागार कक्ष में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष जनपद पंचायत पवई द्वारा गरिमामय रूप से आयोजित किया जाता है। बैठक की अध्यक्षता पवई एसडीएम समीक्षा जैन ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। इस दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। एसडीएम समीक्षा जैन ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को उनके निर्धारित दायित्व सौंपते हुए आपसी समन्वय, अनुशासन…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के बोट क्लब में आयोजित “खेलो एमपी यूथ गेम्स” का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की भव्य लांचिंग ओलंपिक खेलों जैसी रही है और इसका परिणाम भी बेहद सुखद होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों, खिलाड़ियों और खेल मैदानों के उन्नयन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों को लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों तक की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। शुभारंभ समारोह में वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर-शो, भव्य आतिशबाजी और कलाकारों शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार की सुमधुर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह…

Read More

मध्यप्रदेश में 26 से 30 जनवरी तक ‘कृषि लोकरंग–2026’ का आयोजन पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत और विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि प्रदेश के युवा किसान उन्नत खेती और आधुनिक कृषि तकनीक के प्रति जागरूक हो सकें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए देशज बीज संग्रहण और संचयन को बढ़ावा देने हेतु विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने लखपति किसानों की प्रतियोगिता आयोजित करने और सफल किसानों को सम्मानित करने की योजना…

Read More

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्होरी अब्दा गांव में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही जतारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से एक देशी कट्टा और शराब (बीयर) की बोतल बरामद की गई है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान जितेंद्र,…

Read More

राजपोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद क्षेत्र में कई विकास कार्य शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनता के हित में भविष्य में और भी नई परियोजनाएँ शुरू की जाएँगी, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। विधायक ने केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह योजना ज़मीनी स्तर पर असफल साबित हुई है। उन्होंने योजना के अंतर्गत जारी फंड के उपयोग पर संदेह जताया और कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि धनराशि का सही…

Read More