- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- #MP FIRST | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
- # MP FIRST | नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
राजधानी भोपाल से एक खास खबर…जहाँ विक्रमोत्सव 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को लेकर बड़ा बयान दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में इसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, उनके आदर्शों और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा पूरे वर्ष विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला चलाई जा रही है, जिनका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और इतिहास से जोड़ना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि विक्रमोत्सव केवल एक…
हमीरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान, उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर जलशक्ति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बीते नौ वर्षों में सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के तहत समाज के सभी वर्गों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों, एक्सप्रेसवे, पुलों सहित आधारभूत संरचना पर बड़े पैमाने पर कार्य हुआ है, जिससे विकास को नई गति मिली है। इसके साथ ही, किसानों को सम्मान निधि, गरीबों…
मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष रहे स्वर्गीय कुंजीलाल दुबे की 130वीं जन्म-जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर में एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्व. दुबे के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। संसदीय परंपराओं के स्तंभ स्व. कुंजीलाल दुबे को मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में न केवल सदन की…
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सनातन परंपरा का पालन करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। गुरुवार सुबह किए गए इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्रि की शुरुआत आस्था के साथ चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसकी शुरुआत भक्तजन श्रद्धा और भक्ति के साथ करते हैं। यह पर्व शक्ति की आराधना का प्रतीक माना जाता है और पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। सूर्य उपासना का महत्व सनातन परंपरा में सूर्य देव की उपासना को…
आगामी सिंहस्थ मेले की तैयारियों को लेकर पश्चिम रेलवे ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रदीप कुमार ने उज्जैन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान वेटिंग रूम, प्लेटफॉर्म, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से सिंहस्थ मेले के दौरान संभावित यात्रियों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। महाप्रबंधक ने…
लखनऊ में आयोजित एक रोज़ा इफ्तार पार्टी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। इफ्तार के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने वाराणसी में मुस्लिम युवकों द्वारा गंगा क्रूज पर इफ्तार करने के मामले में दर्ज FIR को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए और कहा कि “नाव पर…
भोपाल, मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के होमगार्ड परेड ग्राउंड में “मध्य प्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम–2026” का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा आपदा प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपदा या दुर्घटना के समय नुकसान को न्यूनतम करना और जनजीवन को शीघ्र पटरी पर लाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि संकट की घड़ी में होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवकों की तत्परता और सेवा भावना समाज के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों…
#MP FIRST | भोपाल में कर्मश्री मंच पर कुमार विश्वास का जलवा | भव्य कवि सम्मेलन में उमड़ेगा जनसैलाब |
राजधानी भोपाल आज पूरी तरह से साहित्य और संस्कृति के रंग में रंगी नजर आ रही है…मौका है हिंदू नववर्ष के शुभ आगमन का… और इसी खास अवसर पर शहर में एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “कर्मश्री” का आयोजन किया जा रहा है… इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में शामिल होने के लिए देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास आज दोपहर नियमित फ्लाइट से भोपाल पहुंचे… राजधानी पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया…रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया… इस दौरान एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल देखने…
प्रदेशभर में 9,763 न्योता भोज आयोजित, 1.83 लाख से अधिक बच्चे हुए लाभान्वित आंगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम प्रदेश में पोषण, शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप शुरू की गई इस पहल के तहत अब समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। राज्य स्तर पर जनवरी से फरवरी 2026 तक कुल 9,763 न्योता भोज आयोजनों के माध्यम से 1,83,927 बच्चों को लाभान्वित किया गया है, जो इस योजना की व्यापक सफलता को दर्शाता है। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिलासपुर जिले…
रायपुर – रीवा हवाई सेवा के लिए की मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शुक्ला का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के मध्य क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने बताया कि अब रीवा-रायपुर से सीधे…