- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- #MP FIRST | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
- # MP FIRST | नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर सियासी और प्रशासनिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में राजस्थान ओबीसी आयोग की रिपोर्ट अब तक नहीं मिलने के कारण पंचायतीराज चुनाव फिलहाल स्थगित हैं। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार और संबंधित विभाग को चेतावनी जारी की है। सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार पंचायत चुनाव 15 अप्रैल तक कराना अनिवार्य है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा ने पंचायतीराज विभाग को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा में चुनाव नहीं कराए गए और इस पर अदालत द्वारा अवमानना की कार्रवाई होती…
विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा की पूर्व सदस्य मंगली बाई रावटे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय मंगली बाई रावटे अत्यंत सरल, विनम्र और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा सहभागी बनकर सेवा और सहयोग की भावना से कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व में मानवीय संवेदनाएं, सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता था। उनके निधन से समाज ने एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व…
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। 16 मार्च को होने वाली वोटिंग से पहले कांग्रेस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पार्टी ने अपने विधायकों को एकजुट रखने और किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को सभी कांग्रेस विधायकों को अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर लंच के लिए बुलाया है। इस बैठक में विधायकों को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग तक की रणनीति समझाई जाएगी और यह तय…
मध्यप्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1836 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। यह राशि लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त के रूप में दी जा रही है। ग्वालियर जिले की बात करें तो यहां की 3 लाख 2 हजार 850 महिलाओं के खातों में करीब 44 करोड़…
मध्यप्रदेश सरकार ने गरीबों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले निजी अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की है। जबलपुर के लाइफ मेडिसिटी अस्पताल और ग्वालियर के ब्राह्मणी अस्पताल को योजना से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इन अस्पतालों पर पहले भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे और उन पर लाखों रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया था। इसके बावजूद कथित गड़बड़ियों के चलते सरकार ने इन अस्पतालों पर अब कड़ा कदम उठाया है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि गरीबों के इलाज की योजना में किसी…
मोहन यादव के लगातार प्रयासों के चलते मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिस पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए कई योजनाओं को मंजूरी दी। सरसों और तुअर किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ मुख्यमंत्री के…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं का स्वागत किया और उन्हें न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है और आने वाले समय में प्रशिक्षु न्यायाधीशों के कंधों पर समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षु न्यायाधीश संवेदनशीलता, निष्पक्षता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए इन जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।…
देशभर के हजारों छोटे निवेशकों की गाढ़ी कमाई से जुड़ा एक बड़ा कथित फिनटेक घोटाला अब सामने आ रहा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने PYYPL नाम की फिनटेक कंपनी से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह मामला ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर कथित धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि सोशल मीडिया, मोबाइल ऐप और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को कम निवेश में ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद निवेशकों…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में आरती उतारने के बाद गोशाला का भी दौरा किया, जहां उन्होंने गायों को गुड़ और चारा खिलाया। मंदिर परिसर और गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया। विधायक पलटूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि…
उज्जैन से एक बेहद सनसनीखेज और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने धार्मिक जगत और शहर में हलचल मचा दी है। प्रसिद्ध चारधाम मंदिर से जुड़े महामंडलेश्वर को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर झूठे आरोपों में ब्लैकमेल करने की साजिश का खुलासा हुआ है। इस पूरे मामले में अब एक बड़ा मोड़ आ गया है। जिस महिला को कथित तौर पर इस साजिश के लिए उज्जैन बुलाया गया था, पुलिस ने अब उसी महिला को फरियादी बना लिया है। महिला ने अपने बयान में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।महिला का आरोप है कि साजिश रचने वाली पूर्व महामंडलेश्वर…