- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- #MP FIRST | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
- # MP FIRST | नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए मास्टर प्लान के तहत बड़ी संख्या में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर निगम द्वारा 27 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से अधिकांश पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मास्टर प्लान के तहत शहर में कुल 27 सड़कों के निर्माण की योजना है। इनमें से फिलहाल करीब 22 सड़कों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इन परियोजनाओं…
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधिवक्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कमरे में फंदे से लटका मिला शव जानकारी के अनुसार कुसमरा गांव निवासी अधिवक्ता डी.पी. यादव सदर कोतवाली क्षेत्र के अमन शहीद इलाके में एक कमरे में रहकर वकालत करते थे। शुक्रवार को काफी देर तक कमरे से…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ करेंगे। इस पहल के तहत देशभर से आईं 25 महिला सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जो भोपाल से खजुराहो तक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी बाइक ट्रेल पूरी करेंगी। यह सात दिवसीय आयोजन मध्यप्रदेश के समृद्ध और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को देश और दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, साहस और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का प्रयास किया…
छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों तथा ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सड़कें केवल तकनीकी कार्य नहीं हैं, बल्कि आमजन की सुविधा और सरकार की विश्वसनीयता से सीधे जुड़ी हैं। उन्होंने बागबहार–कोतबा सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों, इसके लिए निर्माण के दौरान ही नियमित निरीक्षण और…
धार्मिक नगरी उज्जैन में इस बार रंग पंचमी का उत्सव विशेष रूप से मनाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रंग पंचमी की पारंपरिक गैर में शामिल होंगे। यह गैर सिंधी कॉलोनी से सुबह करीब 9 बजे निकलेगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई टॉवर चौक पहुंचेगी, जहां श्रीकृष्ण-सुदामा रंगोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के अनुसार रंग पंचमी के अवसर पर शहर में विशेष कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। टॉवर चौक और आसपास के क्षेत्रों में भव्य मंच और स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं और नागरिकों के साथ…
राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास विज़न, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति देने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के स्मृति मंदिर में छत्तीसगढ़ महतारी सहित राष्ट्र और संगठन के महान पुरोधाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी और राजमाता विजया राजे सिंधिया के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। यह कार्यक्रम राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा के नामांकन से पहले आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन महान विभूतियों के आदर्शों को याद करते हुए सुशासन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की बात कही। मुख्यमंत्री…
फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर अपना उम्मीदवार घोषित किया है। फूलो देवी नेताम वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल भी जल्द समाप्त होने वाला है। ऐसे में पार्टी ने उन्हें दोबारा मौका देकर भरोसा जताया है। राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में थे। इनमें दीपक बैज, मोहन मरकाम, भूपेश बघेल और टी. एस. सिंह देव जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आ रहे थे। हालांकि इन चर्चाओं के बीच पार्टी हाईकमान ने फूलो देवी नेताम पर ही भरोसा…
उज्जैन। धुलेंडी के दिन जहां पूरे देश में रंगों की धूम थी, वहीं उज्जैन जिले के घोंसला गांव में आस्था और परंपरा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। चंद्रग्रहण के सूतक काल के बीच श्रद्धालुओं ने धधकते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का परिचय दिया। मनकामनेश्वर महादेव मंदिर के सामने आयोजित इस अनूठी परंपरा के तहत करीब 30 से 35 फीट लंबा गड्ढा तैयार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन किया गया और मंदिर के अखंड दीप से अग्नि प्रज्वलित कर गड्ढे को दहकते अंगारों में बदल दिया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य श्री राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करते हुए आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बढ़ाने के लिए सतत प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की भूमिका की सराहना करते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यप्रणाली पर जोर दिया। PUBLICFIRSTNEWS.COM