- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- #MP FIRST | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
- # MP FIRST | नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
मध्य प्रदेश में ‘Vision 2047’ का विमोचन: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रखा क्लाइमेट रेसिलियंट फ्यूचर का रोडमैप में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष पुस्तक “Vision 2047 – Reimagining Forest Resources for a Climate Resilient Future” का विधिवत विमोचन किया। 2047 तक का स्पष्ट विजन यह विजन डॉक्यूमेंट आने वाले वर्षों में वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और जलवायु परिवर्तन से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीति को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करता है। पुस्तक में वर्ष 2047 तक राज्य के वन, वन्यजीव,…
रायपुर से बड़ी खबर… माओवाद की विचारधारा को छोड़कर संविधान की राह अपनाने वाले 120 पुनर्वासित युवाओं का दल आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहुंचा। युवाओं ने सदन की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी का ‘जय जोहार’ के साथ स्वागत किया और कहा कि राज्य सरकार पुनर्वासित युवाओं की सुरक्षा, सम्मान और मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को शिक्षा, स्वरोजगार और शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने…
आलीराजपुर,फाल्गुन मास के रंगों, मांडल और ढोल की थाप तथा जीवन-उल्लास से सराबोर जनजातीय लोक पर्व भगोरिया ने एक बार फिर सांस्कृतिक समृद्धि का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। डॉ. मोहन यादव आज उदयगढ़ में आयोजित स्थानीय भगोरिया उत्सव में शामिल हुए और जनजातीय समाज के साथ इस पारंपरिक पर्व की खुशियों को साझा किया। भव्य स्वागत और आत्मीय सहभागिता मुख्यमंत्री के आगमन पर जनजातीय समाज एवं स्थानीय नागरिकों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आत्मीय स्वागत किया। लोकधुनों, नृत्य और रंग-बिरंगे परिधानों से सजा पर्व स्थल उत्साह और उमंग से भर उठा। उनकी उपस्थिति से आयोजन का उल्लास और अधिक बढ़…
राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक को 3,80,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी जयपुर नगर-द्वितीय इकाई ने यह ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी की पहचान अनिल कुमार, भू-अभिलेख निरीक्षक, वृत्त जयपुर-पश्चिम के रूप में हुई है। 5 लाख रुपये की थी मांग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि आरोपी ने परिवादी की पुश्तैनी जमीन के तकासमा कार्य के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत में…
आजाद नगर में शहीद चंद्रशेखर आजाद की कुटिया को नया स्वरूप दिया गया है। वर्ष 2011-12 में बना आजाद स्मृति मंदिर अब और भी भव्य हो गया है। यहां सात फीट ऊंची अष्ट धातु की आजाद प्रतिमा स्थापित की गई है। आजाद मैदान में 14 फीट की प्रतिमा और लगभग 5 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित आजाद स्मृति उपवन इस महान शहीद को याद करने का अद्वितीय स्थल बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2016 में इस स्मारक में पहले प्रधानमंत्री के रूप में पहुंचे और शहीद आजाद के प्रति सम्मान प्रकट किया। चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने दौरे पर चंद्र शेखर आज़ाद नगर पहुँचे, जहाँ हेलीपैड पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री के आगमन पर मंत्री नागर सिंह चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत पारंपरिक अंदाज़ में किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ जोड़कर लोगों का अभिनंदन किया और उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर आज़ाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने आज़ाद के बलिदान और राष्ट्रप्रेम को…
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में औद्योगिक विकास की प्रगति को स्वर्णिम दौर करार दिया है, वहीं दूसरी ओर औद्योगिक नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी विशेष बल दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, निवेश आकर्षण और व्यापार-व्यवसाय को सुगम एवं पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसके तहत औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (CCIP) के माध्यम से विशेष प्रोत्साहन और रियायतें प्रदान की जा रही हैं, जिससे निवेश को बढ़ावा मिल रहा है…
भोपाल। देश का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड को 8वें SATTE Awards में सर्वश्रेष्ठ राज्य पर्यटन बोर्ड’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लगातार दूसरे वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलना प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सुदृढ़ पर्यटन नीतियों का परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन अवसंरचना को…
महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) की पुण्यतिथि पर राष्ट्र उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। भारत की अखंडता और सांस्कृतिक एकता के प्रबल पक्षधर सावरकर जी ने “एक राष्ट्र–एक संस्कृति” के विचार को जीवनभर आत्मसात किया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबल और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक रहा। काला पानी की अमानवीय सजा के दौरान सेलुलर जेल की कठोर यातनाओं के बीच भी उनका संकल्प अडिग रहा। कारागार की दीवारों पर काव्य रचकर उन्होंने यह सिद्ध किया कि विचारों को कभी कैद नहीं किया जा सकता। सावरकर जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसमर्पण…
प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव के बीच सार्थक चर्चा हुई। नई रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस सौजन्य मुलाकात में मुख्यमंत्री ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति और पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रशिक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की।…