- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- #MP FIRST | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
- # MP FIRST | नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा में वर्ष 2026-27 के लिए 280.23 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट ध्वनि मत से पारित किया गया। बैठक में विभिन्न शासकीय विभागों से प्राप्त मांग-आदेशों में लगातार कमी पर गंभीर चिंता जताई गई और विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आमसभा का आयोजन संघ के अध्यक्ष श्री भोजराम देवांगन की अध्यक्षता में वीआईपी चौक, रायपुर स्थित एक निजी होटल में आमसभा आयोजित की गई। बैठक में रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और कांकेर जिलों से 96 प्रतिनिधि शामिल हुए।…
उत्तर प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में आज बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए नई वेतन व्यवस्था की घोषणा की। मुख्य बातें: विधानसभा में सीएम ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों का सम्मान और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इस नई वेतन वृद्धि से शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की मेहनत का उचित मूल्यांकन होगा। PUBLICFIRSTNEWS.COM
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुशासन और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘विक्रम व्यापार मेला’ इन दिनों ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बड़ा आकर्षण बना हुआ है। मेले में रिकॉर्ड तोड़ वाहन बिक्री दर्ज की गई है। टैक्स छूट पर स्पष्टता, तकनीकी समस्या दूर उज्जैन आरटीओ संतोष मालवीय ने मेले के दौरान उठे टैक्स छूट संबंधी सवालों पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्वालियर और उज्जैन में एक साथ मेला आयोजित होने के कारण एनआईसी पोर्टल पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट के प्रावधान में शुरुआती तकनीकी दिक्कतें आई थीं। इन समस्याओं को…
उज्जैन | आगामी त्योहारों को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शनिवार सुबह पुलिस प्रशासन ने शांति, सुरक्षा और सामंजस्य बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च टावर चौक से शुरू हुआ। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रंगपंचमी, होली और रमजान के मद्देनज़र भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। मार्च का रूट तीन बत्ती चौराहा, माधव नगर रेलवे स्टेशन रोड, लोटी चौराहा होते हुए नीलगंगा और हरी फाटक रोड तक रहा। पुलिस की मौजूदगी से बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा का संदेश दिया…
उज्जैन | किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने किन्नर समाज से जुड़े कथित नेटवर्क को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे “किन्नर जिहाद” करार देते हुए धर्मांतरण और आर्थिक गतिविधियों के संगठित संचालन का दावा किया है। धर्मांतरण और आर्थिक नेटवर्क का आरोप ऋषि अजय दास का कहना है कि देश के विभिन्न हिस्सों में किन्नर समाज की गद्दियों के माध्यम से कथित रूप से धर्मांतरण और आर्थिक गतिविधियों का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। उन्होंने इसे केवल सामाजिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि वे पिछले करीब 20 वर्षों…
छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को व्यापक जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस कदम तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री पाटिल बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में बिलासपुर, दुर्ग और सूरजपुर जिलों के कलेक्टरों ने अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। जल संकट केवल पर्यावरण नहीं, विकास की चुनौती भी मुख्यमंत्री साय…
मुख्यमंत्री ने आज जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व को गंभीरता, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। सही आंकड़े ही प्रभावी नीति निर्धारण और समावेशी विकास की दिशा तय करते हैं। इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से होगी, जो पारदर्शिता और दक्षता को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जनभागीदारी के…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का शुभारंभ किया। पदयात्रा पावन गिरौदपुरी धाम की ओर रवाना हुई। मुख्यमंत्री ने पवित्र जैतखाम में पूजा-अर्चना कर गुरु घासीदास बाबा जी का पुण्य स्मरण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह पदयात्रा सद्भावना, समरसता और भाईचारे को और मजबूत करेगी। PUBLICFIRSTNEWS.COM
उज्जैन के केशव नगर क्षेत्र में मंगलवार को एक शिक्षक के साथ हुई हिंसक घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश और जांच तेज कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों—ऑटोचालक इमरान और आरिफ—को पकड़कर थाना में तफ्तीश की। इसके बाद एडीशनल एसपी और सीएसपी के नेतृत्व में चार थानों का पुलिस बल अन्य आरोपियों की तलाश में नीलगांगा क्षेत्र में पहुंचा। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो जप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, शिक्षक अजय जागरी के साथ वर्ग विशेष के लोगों ने…
छत्तीसगढ़ में डिजिटल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में डिजिटल किसान किताब का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उमेश कुमार पटेल और श्रीकांत वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली भाग 1 से 4 पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इस पहल का उद्देश्य राज्य के किसानों और भूमिधारकों को आधुनिक, सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है। डिजिटल किसान किताब पारंपरिक मैन्युअल किसान किताब का स्थान लेगी और भूमि से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराएगी। अब किसान भुइया पोर्टल के माध्यम से B-1…