Author: Public First News

इंदौर शहर में दूषित पानी की आपूर्ति से एक व्यक्ति की मौत के मामले ने प्रशासन को हिला कर रख दिया है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर राज्य सरकार और नगरीय प्रशासन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूषित पानी की शिकायतों को गंभीरता से न लेने और समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाने के आरोप में नगर निगम के अपर आयुक्त को इंदौर से हटा दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब…

Read More

जालौन | प्रेम विवाह के बाद जालौन जिले के रेंढर थाना क्षेत्र के नावली गांव से सामने आई एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया और स्थानीय प्रशासन में हलचल मचा दी है, जिसमें एक युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। स्थानीय युवती प्राची गुर्जर ने अपने प्रेमी रूपसिंह पाल के साथ हिंदू रीति‑रिवाज से विवाह करने के बाद अपने परिवार से डर बताते हुए वीडियो इंटरनेट पर जारी किया है। वीडियो में प्राची ने कहा है कि उसे और उसके पति को उसके पिता, दादा और परिजनों से जान का खतरा है, उन्होंने…

Read More

मध्य प्रदेश अब केवल भारत का हृदय प्रदेश नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक पर्यटन का राष्ट्रीय केंद्र बनकर उभर रहा है। इस परिवर्तन की धुरी हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जो राम पथ गमन (राम वन गमन पथ) के विकास और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास के अध्यक्ष के रूप में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्राथमिकता से आगे बढ़ा रहे हैं। राम के वनवास से जुड़े स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का यह प्रयास प्रदेश के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा…

Read More

पट्टन शहर में प्रशासनिक सख्ती के तहत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक सरप्राइज़ निरीक्षण के दौरान बागवानी विभाग, मैकेनिकल सब-डिवीजन कार्यालय और सिंचाई सब-डिवीजन सहित तीन महत्वपूर्ण सरकारी विभागों में भारी अनियमितताएँ उजागर हुई हैं। निरीक्षण के दौरान इन विभागों के तीन असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) समेत दर्जनों कर्मचारी अपनी ड्यूटी से बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इन विभागों में कर्मचारियों की लगातार गैर-हाज़िरी को लेकर प्रशासन को दर्जनों शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। आम जनता द्वारा की गई इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए SDM पट्टन गुलज़ार अहमद JKAS ने…

Read More

निवाड़ी | नए वर्ष के मौके पर निवाड़ी जिले के सेंदरी गांव स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल गढ़कुंडार किला उस समय सुर्खियों में आ गया, जब वहां घूमने आए युवाओं के दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज और जमकर मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के चौकीदार मूकदर्शक बने रहे और झगड़ा रोकने का कोई प्रयास नहीं…

Read More

टीकमगढ़ | शहर में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार शाम करीब 7 बजे स्टेट बैंक चौराहे पर सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया, जहां नशे में धुत युवकों ने एक युवक के साथ बीच सड़क जमकर मारपीट की। घटना के दौरान चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस पूरी घटना के कई वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिए, जो अब सोशल मीडिया…

Read More

HIGHLIGHTS FIRST : खाचरौद | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खाचरौद दौरे पर रहेंगे, जहां वे 74.35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर 35.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। यह विद्यालय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री 9 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का भूमि-पूजन भी करेंगे। इस भवन के निर्माण…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने खंडवा प्रवास के दौरान स्वास्थ्य और महिला-बाल कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मातृ एवं शिशु आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने केंद्र में उपचार और देखभाल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा संचालित ‘कुपोषण मुक्त भारत अभियान’ की गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मातृ एवं…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एक बार फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। बीते 10 महीनों में यह उनका पांचवां प्रदेश दौरा होगा। इस दौरान वे 2 और 3 जनवरी को राजधानी भोपाल में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह दौरा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। युवाओं से सीधा संवाद करेंगे डॉ. भागवत 2 जनवरी को डॉ. मोहन भागवत भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ की दृष्टि से भारत प्रांत के 16 जिलों से आए युवाओं से संवाद करेंगे। ये वे युवा होंगे जिन्होंने…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने को लेकर बहस तेज हो गई है। नुसरत भरूचा ने मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया और बाबा महाकाल के दर्शन किए, लेकिन कुछ धार्मिक नेताओं ने इसे आलोचना का विषय बना दिया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्धिन रज़वी बरेलवी ने इसे अपनी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ बताया और फतवा जारी किया। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ‘धर्मनिरपेक्षता की बात करने वाले मौलाना और उनके समर्थक इस मामले में असहजता दिखा रहे हैं। हमें…

Read More