- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- #MP FIRST | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
- # MP FIRST | नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
सेल्समैन और फूड इंस्पेक्टर पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई की मांग देवास जिले की खातेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम राजोर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाला गेहूं-चावल पिछले चार महीनों से नहीं मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और बाद में इंदौर-बैतूल हाईवे 47 को जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर खातेगांव पहुंचे। अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने पर ग्रामीण हाईवे पर पहुंच गए और जनप्रतिनिधियों व फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।…
बड़वानी जिले में बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। जिलेभर में बनाए गए कुल 57 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। सोमवार को आयोजित कक्षा 12वीं का पहला प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहा, जिससे परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी काफी संतुष्ट और खुश नजर आए। छात्रों ने बताया कि उन्होंने पूरे वर्ष परीक्षा की तैयारी की थी, जिसका सकारात्मक परिणाम पहले ही पेपर में देखने…
उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के इंगोरिया थाना क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की, उस पर जबरन शादी का दबाव बनाया और विरोध करने पर युवती व उसके भाई के साथ मारपीट की। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 4 बजे की है। जब युवती घर पर अकेली थी, तभी आरोपी धर्मेंद्र जाट पिता मोहन जाट जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए उस…
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में भाई-बहन द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों हैदराबाद से वाराणसी आए थे और कैंट क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन होटल के कमरे में मृत पाए गए। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी काशी ज़ोन गौरव बंसवाल, सीओ चेतगंज, इंस्पेक्टर सिगरा,…
हमीरपुर जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला उद्योग विभाग में ऑनलाइन आवेदन और फाइल निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली के मामले में तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निलंबित किए गए अधिकारियों में सहायक आयुक्त उद्योग एवं प्रभारी उपयुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार शामिल हैं। इन अधिकारियों पर सरकारी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन, पत्रावली निस्तारण और सब्सिडी दिलाने के नाम पर आम लोगों से अवैध वसूली…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 7 से 9 फरवरी तक आयोजित बस्तर पंडुम से जुड़े सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस आयोजन को बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जनजातीय विरासत का भव्य उत्सव बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल देश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने का भी कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि एक समय था जब बस्तर का नाम आते ही माओवाद, हिंसा और विकास से पिछड़े क्षेत्र की छवि सामने आती थी, लेकिन आज यह…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर में आज एक भव्य सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दर्जनों वर-वधुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया। इस सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से न केवल बेटियों के विवाह को सम्मानजनक रूप दिया गया, बल्कि सामाजिक सहयोग और समरसता का भी सशक्त संदेश दिया गया। आयोजन स्थल पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अंबेडकर चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से दुकानों और अवैध निर्माण को हटाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत दिलाना है। प्रशासनिक कार्रवाई के चलते सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान दुकानों के टूटने से दुकानदारों और मकान मालिकों में चिंता और हलचल का…
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के साथ-साथ अब ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। आधुनिक अधोसंरचना, प्रभावी ई-गवर्नेंस प्रणाली और निवेश-अनुकूल…
भारत ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परचम लहराया है। अमेरिका के कोलोराडो राज्य के ब्रेकेनरिज में आयोजित प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर चैंपियनशिप 2026 में टीम स्नो इंडिया ने अपनी अनोखी और विचारोत्तेजक रचना “कॉर्न: द अल्टीमेट डोमेस्टिकेटर” के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ-साथ पीपल्स चॉइस अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर से आई टीमों के बीच भारत की यह उपलब्धि खास मानी जा रही है। चार सदस्यीय टीम — ज़हूर कश्मीरी, मृदुल उपाध्याय, सुहैल मोहम्मद खान और मैट सीली (USA) — ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में यह…