- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- #MP FIRST | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
- # MP FIRST | नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 10 फरवरी 2026, मंगलवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने का निर्धारित कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्यमंत्री का यह दौरा सामाजिक समरसता, जनकल्याण और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े आयोजनों पर केंद्रित रहेगा, जिसमें वे जनता से सीधे जुड़ते नजर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दोपहर 12:00 बजे रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के रूप में देखा जाता है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर…
हमीरपुर जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हमीरपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक परचून की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकानदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने दुकान के बगल में बना शौचालय तोड़ दिया, नीम के पेड़ को क्षतिग्रस्त किया और दीवार में जा घुसा। हादसे के समय दुकान के पास सो रहे अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन…
जालौन जिले के कोंच नगर पालिका क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। नगर पालिका कोंच की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव के नेतृत्व में गांधीनगर इलाके में सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए बुल्डोजर चलाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, तय समय तक…
योगेश्वर टेकरी क्षेत्र में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में फ्रिज फटने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते चार मकान उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन दमकल वाहन के देर से पहुंचने के कारण आग ने आसपास के अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की चपेट में आए सभी मकान लकड़ी के ढांचे पर बने टीन शेड के थे, जिस कारण आग एक के बाद एक घरों में तेजी से फैलती…
कलेक्टर जयति सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं जिले में आयोजित होने वाली 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। कलेक्टर जयति सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की और परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील की। कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि जिले में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से तथा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ होंगी। जिलेभर में बोर्ड परीक्षाएं कुल 57 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में आयोजित मध्यप्रदेश पुलिस क्रम-से-पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया कि मध्यप्रदेश की धरती पर अब कोई नक्सलवादी शेष नहीं है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए संतोष और गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि जिस बालाघाट का नाम कभी नक्सल हिंसा और भय से जुड़ा होता था, आज वही बालाघाट विजय और शौर्य का प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद एक 35 वर्षों पुरानी कैंसर जैसी समस्या थी, जिसे खत्म करना कभी असंभव प्रतीत होता था, लेकिन सुरक्षा बलों की निरंतर मेहनत, साहस और…
बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में संस्कृति, कला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन बस्तर की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण हेतु आयोजित संभाग स्तरीय “बस्तर पंडुम 2026” का भव्य समापन सोमवार को जगदलपुर के लालबाग मैदान में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। जनजातीय प्रदर्शनी देखकर मंत्रमुग्ध हुए अमित शाह समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण…
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वल्लभ भवन में रीवा जिले के गुढ़ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने नगर परिषद गुढ़ एवं औद्योगिक क्षेत्र गुढ़ में प्रस्तावित महत्वाकांक्षी जल प्रदाय योजना के कार्यों को शीघ्र क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग 16 करोड़ रुपये लागत की इस जल प्रदाय परियोजना में अब तक केवल 7 करोड़ रुपये का ही कार्य पूर्ण हो सका है। परियोजना के अंतर्गत नगर परिषद गुढ़ को 5 एमएलडी और औद्योगिक क्षेत्र गुढ़ को 5 एमएलडी जल उपलब्ध कराया जाएगा।…
उज्जैन के पॉश इलाकों में चोरी की वारदातों ने एक बार फिर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।अब तक पुरुष चोरों की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन इस बार महिला अपराधी की सक्रिय भूमिका ने मामले को और गंभीर बना दिया है। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के महानंदा नगर और वसंत विहार में हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो पुरुषों के साथ एक महिला चोर भी कंधे से कंधा मिलाकर चोरी को अंजाम दे रही है। महानंदा नगर निवासी राजेंद्र भार्गव जब पुणे से एक…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार शाम उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय सेना ने गोलीबारी की।सूत्रों के मुताबिक, इलाके में कुछ असामान्य गतिविधियों पर नजर पड़ने के बाद यह कार्रवाई की गई। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि संदिग्ध गतिविधि की जांच के लिए एहतियाती कदम के तौर पर फायरिंग की गई।इसका उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे को समय रहते नियंत्रित करना था। घटना के बाद सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में तैनात किया गया, जिसने तलाशी अभियान शुरू किया।सुरक्षा बलों ने चतरू क्षेत्र की…