Author: Public First News

हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हाथियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना है। हाथी शक्ति, सामर्थ्य और बुद्धिमत्ता के प्रतीक माने जाते हैं, साथ ही वे पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने और जैव विविधता को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाते हैं। भारत में घटती हाथियों की संख्या भारत में एशियाई हाथियों की आबादी लगातार घट रही है और वर्तमान में इनकी संख्या लगभग 48 से 52 हजार के बीच रह गई है। इनमें से करीब 60% हाथी भारत में रहते हैं। इसी…

Read More

भारत वर्ष 2025 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अद्वितीय जन-आंदोलन का साक्षी बन रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है, बल्कि स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति नागरिकों को जागरूक करना भी है। हर घर, कार्यालय और वाहन पर तिरंगा फहराने, तिरंगे के साथ सेल्फी लेने और उन्हें harghartiranga.com पर अपलोड करने की अपील की जा…

Read More

मध्यप्रदेश इस वर्ष श्रीकृष्ण पर्व के अवसर पर आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक गौरव के रंग में रंगने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए विशेष पहल की जा रही है। भव्य शुरुआत बलराम जयंती से 14 अगस्त को बलराम जयंती के रूप में हलधर महोत्सव पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, कथा वाचन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ग्रामीण और कृषि संस्कृति के महत्व को दर्शाने वाले आयोजन भी इसका हिस्सा…

Read More

रायबरेली में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गुरु गोविंद सिंह उद्यान से एक भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बेसिक, जूनियर और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों व कर्मचारियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। जिला बीजेपी अध्यक्ष बुद्धिलाल और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों—डिग्री कॉलेज चौराहा, दीवानी न्यायालय, रामकृपाल चौराहा, घंटाघर, सुपर मार्केट, चंदापुर कोठी और कचेहरी रोड—से गुजरते हुए पुनः गुरु गोविंद सिंह उद्यान पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़ा आयोजन यह…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उज्जैन। अमृत बैंडवाल । दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और “वोट चोरी” के आरोपों के खिलाफ आज उज्जैन में शहर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पिपली नाका चौराहे पर हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने यह कोशिश नाकाम कर दी। दिल्ली घटनाक्रम से गुस्साए कार्यकर्ता कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली में शांतिपूर्ण पैदल मार्च के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया गया। इसके विरोध में उज्जैन…

Read More

भादव मास के प्रथम सोमवार को उज्जैन में राजाधिराज बाबा महाकाल की पांचवी राजसी सवारी निकाली गई, जिसमें पूरे नगर में देव भक्ति और राष्ट्र भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से आरंभ हुई यह भव्य सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर शिप्रा नदी स्थित रामघाट पहुंची। रामघाट पर जल अभिषेक के बाद सवारी पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। राजा के रूप में बाबा महाकाल के दर्शन बाबा महाकाल इस सवारी में होलकर स्वरूप में निकले और प्रजा को दर्शन दिए। मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड…

Read More

लगातार सूखे और जल संकट से जूझ रहे उज्जैन जिले के उन्हेल गांव में ग्रामीणों ने बारिश के लिए एक अनोखी और सदियों पुरानी परंपरा अपनाई। धाकड़ समाज के लोगों ने गांव के पटेल लखन पटेल को गधे पर उल्टा बैठाकर आधी रात में श्मशान घाट के 5 से 7 चक्कर लगवाए। ग्रामीणों का मानना है कि यह प्राचीन टोटका इंद्रदेव को प्रसन्न कर बारिश लाने में मदद करता है। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। अनुष्ठान का दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है,…

Read More

शहर के संत नगर चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना ने सभी को चौंका दिया। महापौर मुकेश टटवाल के मौसेरे भाई लक्ष्मीकांत अंधेरिया पर चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। विवाद की शुरुआत महापौर की पान की दुकान पर सौंफ मांगने को लेकर हुई थी, जो देखते-देखते जानलेवा हमले में बदल गई। घटना कैसे हुई शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 11:30 बजे लक्ष्मीकांत अंधेरिया महापौर की पान की दुकान पर मौजूद थे। तभी लक्की उर्फ लोकेंद्र वाड़िया, सौरभ भरानी, पिंकेश अखंड और एक अन्य युवक (सभी हाथीपुरा निवासी) वहां आए और सौंफ मांगने को लेकर कहासुनी करने…

Read More

बड़नगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत खंडवा बीबी में 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित श्री कृष्ण गौशाला में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप ने स्थानीय प्रशासन को हिला दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच निशा सोलंकी, उनके पति अरुण सोलंकी और पंचायत सचिव संजय चौहान ने मिलकर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया और बचा हुआ सामान निजी उपयोग के लिए अपने घर ले गए। निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार ने बताया कि ₹3.5 लाख का भुगतान अब तक नहीं किया गया और निर्माण के लिए अधिकतर सामग्री पंचायत सचिव की पीपलू स्थित दुकान…

Read More

निवाड़ी जिले के किशोरपुरा गांव से एक गंभीर और भावनात्मक मामला सामने आया है, जहाँ श्मशान घाट न होने के कारण ग्रामीणों को अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूरी में नदी पार करनी पड़ती है। गांव में श्मशान घाट का निर्माण इसलिए संभव नहीं हो पा रहा है क्योंकि शासकीय जमीन पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इस अतिक्रमण के चलते मुक्तिधाम के लिए प्रस्तावित भूमि उपलब्ध नहीं हो रही है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकट हो जाती है। नदी में पानी बढ़ जाने के कारण शव और लकड़ियां कंधों पर रखकर…

Read More