पब्लिक फर्स्ट पॉलिटिक्स 9 जनवरी 2023– मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह द्वारा सीडी पर बयान देने के बाद प्रदेश में 3 साल पहले हुआ सीडी कांड की यादें ताजा हो गई हैं। प्रदेश के हाईप्रोफाइल हनीट्रैप मामले में गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) पूर्व सीएम कमलनाथ से कथित सीडी-पेन ड्राइव अब तक हासिल नहीं कर सकी है। कोर्ट में एसआईटी ने दावा किया कि कमलनाथ को नोटिस दिया गया था। उनका जवाब आया या नहीं, इस बारे में नहीं बता सकते। आरोपियों के वकील ने कोर्ट में एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए। मामले में अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी। इस मामले में भोपाल की जिला कोर्ट में सुनवाई चल रही है। हाल ही में जज स्मृतासिंह ठाकुर की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में एसआईटी और आरोपी पक्ष के वकील यावर खान ने तर्क रखे। यावर खान ने एसआईटी की जांच पर सवाल उठाया। जांच टीम अब तक कमलनाथ से सीडी और पेन ड्राइव हासिल नहीं कर पाई है, जबकि पूर्व सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि हनीट्रैप मामले की सीडी-पेनड्राइव उनके पास है।
Sunday, June 28
Breaking News:
- #SANATAN FIRST | राम मंदिर का धन, आस्था की कसौटी और जवाबदेही की अनिवार्यता- कैलाश चन्द्र |
- CONTROVERSY | वीर भारत न्यास पर विवाद: ₹1 की लीज, सांस्कृतिक मिशन और राजनीतिक आरोप |
- #CONTROVERSY | जमीन की कहानी या मप्र में बदलते सियासी समीकरण ??
- #MP FIRST | भाजपा मध्यप्रदेश की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, हेमंत खंडेलवाल ने जारी की सूची |
- अब शादी से पहले नहीं छिपा सकेंगे ये बातें! UCC में आया बड़ा प्रस्ताव
- सीएम मोहन यादव की बड़ी पहल: स्वतंत्रता दिवस पर होगा विकास योजनाओं का सोशल ऑडिट
- #MP FIRST | विषाक्त ओटीटी का वैचारिक उद्योग: भारत और हिंदू समाज के विरुद्ध चल रहा सांस्कृतिक युद्ध— ✍️ कैलाश चन्द्र |
- #MP FIRST | राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश |
- राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में होगा राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
- #SANATAN FIRST | बांग्लादेश में हिंदुओं की हुंकार: श्रीराम के अपमान के विरोध में ढाका में ऐतिहासिक प्रदर्शन – प्रशांत पोळ |
