Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | पद्म श्री डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, पुरातत्व क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना |

June 4, 2026 MP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | राजनांदगांव में व्यापम की B.Ed अनिवार्य परीक्षा संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा |

June 4, 2026 CG FIRST
UP FIRST By Public First News

#UP FIRST | योगी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास और सुरक्षा पर रखे बड़े दावे |

June 4, 2026 UP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRST | पद्म श्री डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, पुरातत्व क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना |
  • #CG FIRST | राजनांदगांव में व्यापम की B.Ed अनिवार्य परीक्षा संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा |
  • #UP FIRST | योगी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास और सुरक्षा पर रखे बड़े दावे |
  • #POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |
  • #CG FIRST | धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाए तीन बड़े मुद्दे, सरकार और प्रशासन को सौंपे ज्ञापन |
  • #MP FIRST | छिंदवाड़ा में महिला प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस |
  • #CG FIRST | धमतरी जिला अस्पताल की बढ़ेगी क्षमता, 200 बिस्तरों वाले नए भवन की तैयारी; कलेक्टर ने किया निरीक्षण
  • #CG FIRST | धमतरी में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 को प्रभावी बनाने प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर |
  • #CG FIRST | धमतरी: आवास और पेंशन की राशि नहीं मिलने से परेशान हितग्राहियों की आवाज बने पूर्व विधायक लेखराम साहू, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |
  • MP FIRST | मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: जनकल्याण, विकास और सुधार से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»Politics first»#POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |
Politics first

#POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | कृष्णमोहन झा
Public First NewsBy Public First NewsJune 4, 2026No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पश्चिम बंगाल में लगातार पंद्रह वर्षों तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को हाल के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार ने अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर कर दिया है।तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी को टूटने से बचाने के लिए यद्यपि हरसंभव प्रयास कर रही हैं लेकिन हाल के पार्टी के अंदर चल रहे घटना क्रम से तो इसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है कि पार्टी के अस्तित्व पर आए इस गंभीर संकट को टालना ममता बनर्जी के लिए अब लगभग नामुमकिन जैसा हो गया है ।

राज्य में पहली बार सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी के प्रति आकर्षित होने वाले तृणमूल कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की संख्या में जिस तरह तेजी से इजाफा हो रहा है उससे ममता बनर्जी बेहद परेशान दिखाई दे रही हैं।राजनीति के इस मोड पर तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के साथ खड़े दिखाई देने से उनकी ही पार्टी के अधिकांश नेता जिस तरह परहेज कर रहे हैं उससे यह कहावत याद आ जाती है कि लोग ऊगते सूर्य को ही नमस्कार करते हैं। जब वे धरना देती हैं। आज यह स्थिति बन चुकी है कि उनके साथ धरने पर बैठने के लिए तृणमूल कांग्रेस के मुट्ठी भर विधायक ही जुटते हैं।

ममता बनर्जी के द्वारा विगत दिनों पार्टी विधायक दल की जो बैठक बुलाई गई थी उस बैठक में भी मात्र 20 विधायकों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराना जरूरी समझा। पार्टी में फूट के संकेत वहीं से मिलने लगे थे ममता बनर्जी के लिए निसंदेह यह चिंता का विषय है कि 28 साल पहले कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने जिस तृणमूल कांग्रेस की नींव रखी थी उसमें उनको ही अलग थलग करने की कोशिश करने वाले पार्टी नेताओं की संख्या रोज बढ़ रही है और गौरतलब बात तो यह है कि पार्टी में उनके वर्चस्व को परोक्ष या अपरोक्ष रूप से चुनौती देने वाले नेता अपनी कोशिशों में लगातार सफल भी हो रहे हैं। यह भी कम दिलचस्प बात नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस के ऐसे कई नेता राज्य में पहली बार सत्ता में आई भाजपा सरकार के संपर्क में भी ‌‌‌‌बने ‌‌‌‌हुए हैं। इसीलिए ममता बनर्जी को यह चिंता सताना स्वाभाविक है कि अतीत में महाराष्ट्र में जिस तरह एकनाथ शिंदे और अजित पवार की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने शिवसेना और राष्ट्र वादी कांग्रेस को दो फाड़ कर दिया था उसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना कहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को न करना पडे।


दरअसल तृणमूल कांग्रेस के नवनिर्वाचित 80 विधायकों में से 58 बागी विधायकों द्वारा गत दिवस ऋतव्रत बनर्जी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिए जाने के बाद अब ममता बनर्जी को अब इस संशय में नहीं रहना चाहिए कि पार्टी को टूटने से बचाने के लिए उनकी कोई भी योजना अब कारगर साबित हो सकती है। ममता बनर्जी गुट के पास अब तृणमूल कांग्रेस के मात्र 22 विधायक बचे हैं। ये 22 विधायक अब सदन के अंदर विपक्ष में बैठेंगे परंतु यह संख्या 294 सदस्यीय विधानसभा के 10 प्रतिशत से कम होने के कारण उन्हें मान्यता प्राप्त विपक्षी दल का दर्जा नहीं मिल सकेगा। इसके विपरीत बागी गुट के नेता ऋतव्रत बनर्जी को चूंकि 58 विधायकों का समर्थन हासिल है इसलिए विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता पद पर उनका दावा स्वीकार कर लिया ।इतना ही, बिना किसी विलंब के उन्हें विधानसभा भवन में विपक्ष के नेता के लिए निर्धारित कक्ष भी आवंटित कर दिया गया ।

ऋतव्रत बनर्जी ने दावा किया है कि उनका गुट ही असली तृणमूल कांग्रेस है।उन पर दलबदल कानून भी लागू नहीं होगा क्यों इस बागी गुट में तृणमूल कांग्रेस विधायक दल की कुल संख्या 80 के ‌‌‌‌ दो तिहाई से अधिक सदस्य शामिल हैं। इसमें दो राय नहीं हो सकती कि यह गुट आगे चलकर तृणमूल कांग्रेस के चुनावचिन्ह और नाम पर भी अपना दावा पेश करने से परहेज नहीं करेगा। गौर तलब है कि ऋतव्रत बनर्जी और सांदीपन साहा को ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में विगत दिनों तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था। ऋतव्रत बनर्जी ने पिछले माह नईदिल्ली स्थित बंग भवन में मुख्य मंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाक़ात की थी। पश्चिम बंगाल की मार्क्सवादी पार्टी से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले ऋतव्रत बनर्जी बाद में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे और जल्द ही उन्होंने ममता बनर्जी का विश्वास भी हासिल कर लिया था परंतु ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के दूसरे सबसे बडे़ नेता अभिषेक बनर्जी का पार्टी के अंदर वर्चस्व को उन्हें रास नहीं आया। गौर तलब है कि अभिषेक बनर्जी ने पार्टी में जिस कारपोरेट संस्कृति को बढ़ावा दिया वह तृणमूल कांग्रेस के क ई वरिष्ठ नेताओं के असंतोष की बड़ी वजह बनी।

पार्टी के असंतुष्ट नेताओं में पश्चिम बंगाल से निर्वाचित लोकसभा सदस्य काकोली घोष दस्तीकार भी शामिल हैं जिन्हें ममता बनर्जी ने विधान सभा चुनावों में पार्टी में करारी हार के बाद लोकसभा में पार्टी की चीफ़ व्हिप के पद से हटा दिया था। इसके बाद काकोली घोष ने पार्टी में सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया था। काकोली घोष ने लोकसभा में पार्टी के वरिष्ठ सदस्य कल्याण बनर्जी पर उनके साथ दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए। तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रणनीतिकार संस्था आई पैक को अभिषेक बनर्जी के संरक्षण ने भी तृणमूल कांग्रेस के अंदर असंतोष को और बढावा दिया। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य सायोनी घोष ने भी विगत कुछ दिनों से पार्टी मामलों से जो दूरी बना ली है वह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुल मिलाकर विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार तृणमूल कांग्रेस के अस्तित्व पर ऐसे गंभीर संकट का सबब बन गई है जो आगे आने वाले समय में और गहरा सकता है। कृष्णमोहन झा
(लेखक राजनैतिक विश्लेषक है)

PUBLICFIRSTNEWS.COM

#Bhopal #MAMTABANEJEE #politics #TMC #TRIMOOL CONGRESS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article#CG FIRST | धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाए तीन बड़े मुद्दे, सरकार और प्रशासन को सौंपे ज्ञापन |
Next Article #UP FIRST | योगी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास और सुरक्षा पर रखे बड़े दावे |
Public First News

Related Posts

MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन, उज्जैन-भोपाल में होंगे भव्य आयोजन |

MP FIRST May 19, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | भोपाल से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026 का शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश |

MP FIRST May 7, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ की शुरुआत, भोपाल-ओरछा-चंदेरी कनेक्टिविटी को नई उड़ान |

MP FIRST April 19, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर भोपाल में सीएम ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन |

MP FIRST April 14, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | भोपाल पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत |

MP FIRST April 11, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

# MP FIRST| भोपाल में NSG का भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ|

MP FIRST April 6, 20260 Views
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,392 Next
Don't Miss

#MP FIRST | पद्म श्री डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, पुरातत्व क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना |

By Public First News MP FIRST June 4, 20260 Views

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में आज एक महत्वपूर्ण और गरिमामय मुलाकात देखने को…

CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | राजनांदगांव में व्यापम की B.Ed अनिवार्य परीक्षा संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा |

June 4, 2026 CG FIRST
UP FIRST By Public First News

#UP FIRST | योगी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास और सुरक्षा पर रखे बड़े दावे |

June 4, 2026 UP FIRST
Politics first By Public First News

#POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |

June 4, 2026 Politics first
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?