पब्लिक फर्स्ट\मुंबई

विस्तारा की फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर ने नशे में क्रू मेंबर के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसने अपने कपड़े भी उतार दिए। फ्लाइट इटली से मुंबई आ रही थी। मुंबई में फ्लाइट लैंड होते ही क्रू मेंबर की शिकायत पर आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि महिला के पास इकोनॉमी क्लास का टिकट था, लेकिन वह बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई थी। क्रू मेंबर ने जब उसे अपनी सीट में बैठने के लिए कहा तो वह बहस करने लगी। पीड़ित क्रू मेंबर ने बताया, ‘वह बत्तमीजी करने लगी थी। मेरे साथ उसने मारपीट। जब मेरी मदद के लिए दूसरा क्रू मेंबर आया तो महिला ने उसके ऊपर थूक दिया। इसके बाद वह कपड़े उतारकर इधर-उधर घूमने लगी।’पेरुशियो है। 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के बाद महिला को जमानत दे दी गई है। हालांकि, मामले में अभी भी जांच की जा रही है।

Share.

Comments are closed.