पब्लिक फर्स्ट। नई दिल्ली।

सेना ने 20 घंटे में ठीक किया ITO बैराज का जाम गेट

दिल्ली में शनिवार को यमुना का वाटर लेवल कम हुआ। सुबह 9 बजे यमुना नदी का जलस्तर घटकर 207.53 मीटर पर आ गया। इसके अभी और कम होने की उम्मीद है।

उधर मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 15 जुलाई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में यमुना नदी में बने ड्रेनेज का रेगुलेटर टूट गया था। इसे शुक्रवार रात सेना की मदद से ठीक कर दिया गया। ITO बैराज का एक गेट भी खोल दिया गया।

हालांकि अभी भी बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लाल किला, ITO, बेला रोड और आसपास के इलाकों में भरा हुआ है। राहत और बचाव के लिए NDRF की 16 टीमें अभी भी तैनात हैं।

दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट्स…

  1. ITO, पुरानी दिल्ली, कश्मीरी गेट और यमुना बाजार समेत दिल्ली के 30 इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं।
  2. ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया गया। गुरुवार को नदी का वॉटर लेवल 208.66 मीटर होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।
  3. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि नदी का जलस्तर 207.7 होने पर वजीराबाद और चंद्रावल के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी चालू कर दिया जाएगा।
  4. राजधानी में 25 हजार से ज्यादा लोग बचाए गए हैं। 22 हजार से ज्यादा लोग टैंट और दूसरे शैल्टर में रह रहे हैं। NDRF की 16 टीमें तैनात हैं।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

MP के भोपाल में झरने में बहा युवक, इंदौर-जबलपुर समेत 29 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट
मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में हैवी रेन यानी भारी बारिश का अलर्ट है। बैतूल, उज्जैन, देवास और छिंदवाड़ा में बिजली की गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है, जबकि इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के 29 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। बाकी जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार में बिजली गिरने से 9 की मौत: 26 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
बिहार के 26 जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट है। 15 से 20 जुलाई के बीच मानसून कमजोर रहने की भी बात कही गई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी, तो कुछ स्थानों पर तेज धूप होगी। बिहार के अलग-अलग जिलों में 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब के 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:संगरूर-दिल्ली नेशनल हाईवे टूटा
पंजाब में बारिश का अलर्ट आज भी जारी है। चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों रोपड़, एसबीएस नगर, लुधियाना, होशियारपुर में बारिश की आशंका है। वहीं 16 से 19 जुलाई तक पंजाब में रुक-रुक कर बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग पहले ही जारी कर चुका है।

हरियाणा के 2 जिलों में घग्गर ने मचाई तबाही:देर रात सिरसा-फतेहाबाद में टूटे बांध
हरियाणा के 2 जिलों में घग्गर ने तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने बताया कि रेवाड़ी, बावल व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। इससे पहले महम, रोहतक, चरखी दादरी, मातनहेल, लोहारू, कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल में भी हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट रहा।

हिमाचल में 20 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट; अब तक 37 की हो चुकी मौत
हिमाचल प्रदेश में तबाही के बाद आज से मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। अगले पांच दिन के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।प्रदेश में भारी बारिश के कारण 868 सड़कें पांच दिन से बंद पड़ी है। भारी बारिश ने 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की निजी व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.