पब्लिक फर्स्ट। सूडान।

पोर्ट सूडान एयरपोर्ट पर रविवार को एक सिविल एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में चार सैन्यकर्मियों सहित 9 लोगों की मौत हो गई।

सेना ने बताया कि हादसा विमान में तकनीकी खराबी की वजह से हुआ। दुर्घटना में एक बच्ची की जान बच गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 साल पहले सैन्य विमान क्रैश हुआ था


सितंबर 2021 में सूडान की राजधानी खार्तूम में एक सैन्य विमान क्रैश हो गया था। हादसे में प्लेन में सवार लेफ्टिनेंट कर्नल सहित तीन अधिकारियों की मौत हो गई थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई थी। बयान में कहा गया था कि बुधवार को अल-शेगीलाब के पास विमान क्रैश हो गया। जिसमें तीन अधिकारियों की मौत हुई है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link