पब्लिक फर्स्ट | उत्तराखंड |

उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग में शुक्रवार को हुए लैंडस्लाइड के बाद 20 लोग लापता हो गए थे। इनमें से 3 लोगों के शव मिल गए हैं, वहीं 17 लोग अभी भी लापता हैं। NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।


कल मंदाकिनी नदी के उफान पर होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हुई थी। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।


उत्तराखंड के ही उत्तरकाशी जिले में शनिवार सुबह गंगोत्री हाईवे का 60 मीटर का हिस्सा धंस गया। इसके चलते हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।


इस बीच आज देश के 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान शामिल हैं। दिल्ली के बदरपुर, आरके पुरम और वसंत विहार समेत कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.