पब्लिक फर्स्ट। मध्य प्रदेश।

परिवहन मंत्री ने मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्टर्स को बड़ी राहत दी है। बता दें अब एमपी में भी परिवहन का गुजरात मॉडल लागू होगा। इसके अलावा 7 अस्थाई चेकपोस्ट, 6 चेकिंग पॉइंट बंद होंगे। ये फैसला परिवहन मंत्री गोविंद सिंह के साथ संगठन की मीटिंग में लिया गया। गौरतलब है कि इस फैसले के बाद 16 से प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। अवैध वसूली रोकने के लिए ट्रांसपोर्टर्स 16 अगस्त से हड़ताल पर जाने वाले थे लेकिन अब इस फैसले के बाद उनकी ये हड़ताल टल गई है।

गुजरात मॉड्ल के लागू होने तक प्रदेश में चल रहे परिवहन चेकपोस्‍ट पर वाहनों के आवागमन को सुगम करने के लिए 7 अस्‍थाई चेकपोस्‍ट (प्राणपुर, बिलौआ, नहर, समरसा, करहाल ,रानीगंज तिगेला, राजना) एवं इसके अतिरिक्‍त वर्तमान में चल रहे सभी 6 चेकिंग पाईंट आज से ही बंद किये जायेगें।

अब चेकपोस्‍ट पर गाडि़यों की मैनूअल चालानी कार्रवाई चरणबद्ध रूप से बंद की जायेगी। आने वाले समय में आधुनिक पी.ओ.एस मशीन से चालानी कार्यवाही की जायेगी तथा चालान की राशि ऑनलाईन जमा होगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.