पब्लिक फर्स्ट। नई दिल्ली

दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को होने वाली G20 समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। G20 मेंबर्स के मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी भारत आ चुके हैंं। उन्हें कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने रिसीव किया है। इस समिट में 19 देशों और यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, 9 और देशों को समिट में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है।

G20 समिट के मध्य प्रधानमंत्री मोदी 15 वर्ल्ड लीडर्स से बाइलेट्रल वार्तालाप करेंगे। आज अमेरिका, बांग्लादेश और मॉरिशस से द्विपक्षीय बातचीत होगी। इस बीच खबर है कि चीन और EU ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का मेंबर बनाने के लिए भारत का समर्थन किया है।

वहीं, भारत आने से पहले स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोरोना संक्रमित हो गए। उनकी जगह वाइस प्रेसिडेंट नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस समिट में हिस्सा लेंगे। ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक आज दोपहर 1.40 बजे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 6:55 बजे भारत आ रहे हैं।

G20 से जुड़े ख़ास अपडेट्स

  • G20 समिट के डिनर के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी निमंत्रण भेजा।
  • समिट में शामिल होने के लिए आ रहे सभी मेहमानों को डिजिटली एक हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है।
  • चीन और यूरोपियन यूनियन ने अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल करने के लिए भारत का समर्थन किया है।
  • भारतीय वायुसेना ने चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर चल रही त्रिशूल एक्सरसाइज को रोक दिया है। एजेंसी ANI के मुताबिक, एक्सरसाइज में शामिल राफेल, सुखोई, मिग, मिराज और चिनूक जैसे फाइटर्स को G20 समिट की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।

G20 में आए अतिथि को सुनाया जाएगा-मिले सुर मेरा तुम्हारा

G20 शिखर सम्मेलन के इकलौते कल्चरल इवेंट में भारतीय‎ संगीत की समृद्ध विरासत व ताकत‎ दर्शाने के लिए भारत संगीत दर्शनम्‎ कार्यक्रम होगा। ‘गांधर्व‎ आतोद्यम’ नाम का यह कार्यक्रम तीन ‎घंटे का होगा। इसमें हिंदुस्तानी संगीत,‎ कर्नाटक संगीत और भारतीय लोक‎संगीत में इस्तेमाल होने वाले सभी‎ पारंपरिक वाद्यों (ट्रेडीशनल इंस्ट्रूमेंट्स) को एक साथ पेश‎ किया जाएगा।‎

78‎ कलाकार भारत के 78 पारंपरिक वाद्य‎ बजाएंगे। 78 वाद्यों में 34 हिंदुस्तानी, 18‎ कर्नाटक व 26 लोक संगीत के वाद्य‎ शामिल हैं।‎ इसमें फिल्मी धुन का इस्तेमाल‎ नहीं होगा। समापन पर सभी 78 वाद्य यंत्रों के साथ मिले सुर मेरा तुम्हारा बजाया जाएगा।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.