पब्लिक फर्स्ट। मध्यप्रदेश

ग्वालियर में रविवार सुबह तेंदुलकर रोड इलाके में एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के पास कचरे के ढेर में 16 साल की लड़की का शव मिला है। शव की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। सिर के आसपास बहुत खून पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच के जांच की है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद लड़की के शव को यहां फेंका गया है।

अशोकनगर में महिला के साथ गैंगरेप

अशोकनगर में 30 साल की महिला से गैंगरेप हुआ है। रविवार सुबह करीब 9 बजे वह म्यापुर गांव के पास पायी गई। गांव के लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह सुखपुर हॉस्पिटल आई थी। यहां से लौटते समय चार लोग कार से आए और जबरदस्ती उठाकर ले गए। रातभर उससे गैंगरेप के बाद बेहोशी की हालत में खेत में फेंककर चले गए।

इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

रविवार की सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक गाँव में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेन्सी लैंडिंग करवाई गई। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण बैरसिया के डंगूरिया गाँव के एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ी। है। इसमें 6 जवान सवार थे।

http://dead-body-of-16-year-old-girl-found-in-garbage-heap.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link