गोरखनाथ मंदिर में हुए जनता दरबार में योगी आदित्यनाथ ने की जनता से बातचीत और लोगो को दिया तत्कालीन समस्या के निवारण का आश्वाशन | प्रशासन और पुलिस अधिकारियो को दिया निर्देश |

पब्लिक फर्स्ट | गोरखपुर | कल्पना मधु

गोरखनाथ मंदिर परिसर में करीब २०० लोगो  ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपनी सम्सायें उनके समक्ष रखीं| मुख्यमंत्री ने सबको आश्वश्त किया की जल्द से जल्द सरकार और प्रशासन संवेदनशीलता से उनकी सारी परेशानियों को दूर करेगी | उनकी बात इत्मीनान से सुनने के बाद पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भरोसे से बहुत संबल मिला।जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का भी निर्देश दिया |

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.