पब्लिक फर्स्ट I छतरपुर I खजुराहो

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का धुआंधार प्रचार जारी है। इसी कड़ी में शर्मा छतरपुर जिले के खजुराहो के राजनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। मेरा परिवार भाजपा का परिवार-मेरा घर भाजपा का घर अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो के राजनगर मे भाजपा का झंडा लगाया। आचार सहिंता के बाद भी अपने घर पर भाजपा झंडा लगाना आपका अधिकार है। इसलिए कार्यकर्ताओ से अपील पूरे मध्यप्रदेश मे भाजपा का झंडा लगाए।

आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे मध्य प्रदेश के अंदर मेरा परिवार भाजपा का परिवार, मेरा घर भाजपा का घर, के अभियान के तहत घर पर कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा करके इस अभियान में जुटे हैं। आज मैंने भी राजनगर विधानसभा में खजुराहो के मेरे बूथ के अध्यक्ष जगनंदन तिवारी के घर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील कर रहा हूं…अपने अपने घर पर झंडा लगाकर ऐतिहासिक अभियान में जुटे।

यह हमारा अधिकार है भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाना चुनाव है आचार संहिता लगी है लेकिन कोई अगर यह कहता है कि घर पर झंडा नहीं लगा सकते तो यह बिल्कुल अनाधिकृत है। मेरे घर पर मैं अपनी स्वेच्छा से अपने दल का झंडा लगा रहा हूं। लगा सकता हूं, उसे अधिकार है। मैं कमल का फूल अपनी दीवार पर लिख सकता हूं। यह मेरा अधिकार है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं पूरे मध्य प्रदेश के अंदर कार्यकर्ता झंडा लगाकर इस अभियान को सफल बनाये।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply