दतिया विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाया है। आयोग के निर्देशों के बाद पुलिस मुख्यालय ने जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
तबादला सूची में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI) और प्रधान आरक्षक शामिल हैं। इन अधिकारियों को जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त कार्रवाई
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों को हटाकर नई तैनाती दी गई है। इस कार्रवाई का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना और प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखना है।
इन थानों में बदली जिम्मेदारियां
तबादला सूची में विश्वविद्यालय थाना, बड़ौनी, इंदरगढ़, भांडेर, सिविल लाइन, कोतवाली, थरेट, सेवढ़ा, गोदन, लांच और रतनगढ़ सहित कई थानों एवं चौकियों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
