पब्लिक फर्स्ट I दिल्ली

आसाराम बापू एक ऐसा नाम है जिससे हर कोई अच्छी तरह बाकिफ है। आसाराम पिछले 10 सालों से देश की जेल में बंद है। क्योंकि अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के मामले में देश के सर्वोच्च न्यायलय द्वारा उन्हें अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। लेकिन आसाराम बापू के समर्थकों यह मानने को तैयार ही नहीं है कि जिस बापू पर उनकी इतनी श्रद्धा है, उन पर इतना भरोसा है, वह ऐसा दुष्कर्म नहीं कर सकते।

आपको बात दें 10 साल पहले 31 अगस्त 2013 को पुलिस विभाग और जाँच एजेंसियों द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान प्रशासन और पुलिस को जनता से विरोध का सामना भी करना पड़ा था। हालाँकि इस मामले में लंबी सुनवाई चली, और फिर दोषी पाए जाने के बाद उन्हें सजा दी गई। 76 वर्ष की उम्र में आसाराम बापू को गिरफ्तार किया गया था। अब उनकी उम्र 86 वर्ष हो गई है। और वे आज भी जेल में बंद है, लेकिन इस दौरान उन्हें एक बार भी जमानत और पैरोल नहीं मिली है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link