पब्लिक फर्स्ट I मध्यप्रदेश I

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार 15 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा। ऐसे में दीपावली पर्व के दौरान भी स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल भोपाल में रोड शो भी करेंगे।

PM मोदी का कार्यक्रम

  • दोपहर 2 बजे: बड़वानी के बजट्टा खुर्द में सभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी का शेड्यूल

  • सुबह 11:30 बजे: नीमच जिले की जावद विधानसभा के डिकेन में जनसभा करेंगे।
  • दोपहर 1 बजे: हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा के सिराली में जनसभा करेंगे।
  • शाम 4.30 बजे: भोपाल में पौने दो किलोमीटर का रोड शो करेंगे।
  • शाम 7 बजे: भोपाल के अशोका गार्डन में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह का प्रोग्राम

  • दोपहर 1.30 बजे: बीनागंज (गुना) में सभा।
  • दोपहर 2.30 बजे: राघौगढ़ (गुना) में सभा।
  • शाम 6.00 बजे: दतिया में करेंगे आमसभा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link