पब्लिक फर्स्ट । भोपाल ।

महाकाल के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश मे बनी बीजेपी की सरकार की पहली बैठक महाकाल की नगरी उज्जैन में होगी,विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कैबिनेट की पहली बैठक अवंतिका नगरी उज्जैन में हो सकती है,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इच्छा है कि बाबा महाकाल की कृपा से उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है,उसे वे बाबा के आशीर्वाद से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभा सकेंI

हम आपको बता दें कि मोहन यादव बाबा महाकाल के अनन्य भक्त है वे बाल्यकाल से महाकाल भगवान की सेवा कर रहे है,वे मानते हैं कि भगवान महाकाल की कृपा से ही उन्हें इतना बड़ा पद मिला है,और बाबा महाकाल सदैव उनके साथ हैं,उनका वरद हस्त सदा उनके साथ रहता है,मुख्यमंत्री के नाम का एलान होते ही उन्होंने सबसे पहले भगवान महाकाल को याद किया और उनका मन ही मन उनका आशीर्वाद लिया,गौरतलब है कि बुधवार को मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे,इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे I publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.