पब्लिक फर्स्ट। एजुकेशन फर्स्ट डेस्क।

सोशल मीडिया पर दो मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर की लड़ाई चर्चा में हैं। मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी ने एंट्रेप्रेन्योर विवेक बिंद्रा पर घोटाले का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ विवेक बिंद्रा की तरफ से इसका पलटवार वाला वीडियो भी आया है।

IIPM की पोल खोलने वाले महेश्वर ने संभाला मोर्चा

इस बीच विवेक बिंद्रा के खिलाफ अब करियर 360 के फाउंडर महेश्वर पेरी सामने आए हैं। महेश्वर पेरी ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ संदीप माहेश्वरी के घोटाले के दावों पर अपनी बात रखी है। पेरी का कहना है कि इस पूरे मामले में पर उनकी नजर 10 दिन में एमबीए कोर्स के जरिये गई। पेरी ने इस कोर्स को पूरी तरह से गैरकानूनी बताया है। ऐसे में बिंद्रा से जुड़े जब 10 दिन के एमबीए कोर्स पर नजर गई तो उन्होंने इसके बारे में रिसर्च की।
आपको बता दें कि, महेश्वर पेरी वो शख्स हैं जिन्होंने दो दशक पहले आईआईपीएम और अरिंदम चौधरी के कथित धोखाधड़ी को दुनिया के सामने रखा था। उन्होंने आईआईपीएम बिजनेस स्कूल की रैंकिंग में डेटा में और प्लेसमेंट रिकॉर्ड में गड़बड़ी का खुलासा किया। जिसके चलते साल 2015 में आईआईपीएम के सभी कैंपस को बंद करने का फैसला लिया।

विवेक बिंद्रा की कंपनी पर रिसर्च

एजुकेशन प्लेटफॉर्म से जुड़े होने के नाते महेश्वर ने विवेक बिंद्रा की कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बैलेंसशीट डाउनलोड कर डेटा को चेक किया। बैलेंस शीट का डेटा देखते ही महेश्वर पेरी का सिर ही घूम गया। एक साल में 172 करोड़ का रेवेन्यू था। दो साल में 308 करोड़ का रेवेन्यू था। इसमें 225 करोड़ फ्रेंचाइजी फीस थी। इसका कनेक्शन मल्टी लेवल मार्केटिंग से था। इसके बाद उन्होंने विवेक बिंद्रा के डॉक्टरेट के बारे में भी रिसर्च किया। इसके बाद उन्होंने विवेक बिंद्रा के हर महीने 1 लाख से 20 लाख तक के दावे वाले वीडियो को भी देखा। महेश्वर पेरी का कहना है कि यदि वे इतने करोड़ रुपये कमा रहे हैं तो अपने कर्मचारियों को इतनी कम सैलरी कम दे रहे हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि इसमें कुछ तो गड़बड़ है। महेश्वर पेरी का दावा है कि विवेक बिंद्रा ने लाखों बच्चों के साथ चीटिंग की है।

इस विवाद की कहानी क्या है

यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया परर ‘बिग स्कैम एक्सपोज्ड’ टाइटल से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने विवेक बिंद्रा पर मल्टी-लेवल मार्केटिंग जैसा कोर्स चलाने का आरोप लगाया था। इस कथित घोटाले में छात्रों को ‘बिजनेस’ सिखाने के लिए बड़ी रकम ठगने की बात कही गई थी। इसमें इसे लगभग ₹ 500 करोड़ का घोटाला बताया गया। हालांकि, बिंद्रा ने इस आरोप का अपने यूट्यूब चैनल पर जवाब दिया था। उन्होंने माहेश्वरी को चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।
इस बीच विवेक बिन्द्रा की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा करने का केस दर्ज करा दिया है।

मोटिवेशन स्पीकरो की खुल रही पोल

इतना साफ है कि युवाओ को मोटिवेट कराने के नाम पर करोड़ो के धंधे के एक बडा गुब्बारा लंबे समये से बाज़ार में उठ रहा था जिसकी अब तमाम खुलासो के बाद, हवा निकलना शुरु हो गई है। जानकारी पसंद आई तो चैनल को लाईक सबस्क्राईब जरुर करें। एजुकेशन फर्स्ट। publicfirstnews.com

Share.
Leave A Reply