ASI के सर्वे में व्यास जी के तहखाना से मिली 10 मूर्तियों में से आठ मूर्तियों को ट्रेजरी से इस तहखाने में वापस लाकर स्थापित किया गया है जिसकी पूजा चल रही है. जिन मूर्तियों को स्थापित किया गया है यह सभी मूर्तियां खंडित है जिसमें दो शिवलिंग के अरघे हैं. दो मूर्ति हनुमान जी की है यह भी खंडित है. एक खंडित मूर्ति भगवान विष्णु की है, एक माता लक्ष्मी की है, गणेश जी की प्रतिमा है और राम लिखे हुए जिस शिलापट्ट को एएसआई ने इस तहखाने से बरामद किया था, उसका भी पूजन चल रहा है. सिर्फ मूर्तियों की पूजा ही नहीं बल्कि ज्ञानवापी परिसर के नीचे व्यास जी के तहखाना में नौ दिनों का अखंड रामायण का पाठ चल रहा है. एक अखंड ज्योति जलाई गई है जो अब लगातार जलेगी जिसे बुझने नहीं दिया जाएगा. अखंड रामायण पाठ के लिए चार-चार घंटे की पुजारी की शिफ्ट लगी है, जिसमें 6 पुजारी लगातार नौ दिनों के इस अखंड रामायण के पाठ को कर रहे हैं.
Wednesday, July 22
Breaking News:
- #UP FIRST | सीएम आवास पर ‘आमोत्सव’ का आयोजन: खेल, संस्कृति और कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी की चर्चा |
- #MPFIRST|MP पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने का लक्ष्य, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए बड़े निर्देश|
- #UP FIRST | लखनऊ जनता दर्शन: CM योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, खिलाड़ियों को नौकरी का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश |
- #MPFIRST|मध्यप्रदेश में UCC का बड़ा कदम: शादी, तलाक, संपत्ति और लिव-इन के नए नियम|
- #MPFIRST|CM डॉ.मोहन यादव ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर:’सब नागरिक समान–सबको सम्मान’ थीम पर होगी कैबिनेट बैठक|
- #MPFIRST|जगदीशपुर कैबिनेट में UCC ड्राफ्ट पर चर्चा, CM डॉ.मोहन यादव बोले- समानता और न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम|
- #MPFIRST|CM डॉ. मोहन यादव आज 10.54 लाख किसानों को देंगे ₹1460.25 करोड़ की फसल बीमा राशि
- #MPFIRST |CM डॉ.मोहन यादव की नई पहल: पूरा कैबिनेट काफिला छोड़ इलेक्ट्रिक बस से पहुंचेगा जगदीशपुर|
- #SATYA DARSHAN | माया, अवतारवाद और चेतना का प्रश्न |
- #MP FIRST | मुख्यमंत्री से मिले भारतीय किसान संघ, किसानों की 10 प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं |
