पब्लिक फर्स्ट। मुरैना |

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन में शनिवार को मध्य भारत प्रांत का निर्वाचन कराया गया, जिसमें अशोक पांडेय को दूसरी बार प्रांत संघचालक चुना गया। चुनाव में प्रांत सह संघचालक के रूप में डॉ. राजेश सेठी भोपाल की घोषणा की गई। पूर्व में प्रांत सह- कार्यवाह हेमंत सेठिया राजगढ़ अब प्रांत कार्यवाह नियुक्त हुए हैं। प्रांत सह कार्यवाह के रूप में संतोष मीणा भोपाल की घोषणा हुई। पूर्व प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर की घोषणा क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में की गई। कार्यकर्ता सम्मेलन में 9 फरवरी की शाम 8 विभागों के निर्वाचन भी हुए। इस अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं का प्रबोधन किया।

publicfirstnews.com

Share.
Leave A Reply