पब्लिक फर्स्ट। जयपुर ।

सोनिया गांधी ने दाखिल किया नामांकन

राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवार हैं सोनिया

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. प्रक्रिया पूरी करने के लिए आज सोनिया राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंची थीं. उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों थे. इसके अलावा कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का हुजूम भी उनके साथ था. बता दें कि मौजूदा समय में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं।

कांग्रेस ने सोनिया के अलावा चार और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इसमें बिहार से अखिलेश प्रसाद, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु संघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे का नाम शामिल है। publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.