भोपाल/संसार में प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है और जीवन भर स्वस्थ रहना चाहता है। स्वस्थ रहने के लिए वह प्रयत्न भी करता है कभी सफल होता है और कभी प्रयास करने के पश्चात भी रोगी हो जाता है। एक सामान्य व्यक्ति बिना औषधि के कैसे स्वस्थ रह सकता है। इसको ध्यान में रखकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निर्देश पर आरोग्य भारती का कार्य 2 नवंबर 2002 में कोच्चि केरल से प्रारंभ हुआ। 2002 से लेकर 2024 तक के सफर में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन आरोग्य भारती चरेवेति चरेवेति के सिद्धांत में निरंतर कार्य करता रहा,आज देश के सभी प्रांतों और केन्द्र शासित राज्यो में संगठन का विस्तार हो चुका है | संघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉक्टर अशोक कुमार वाष्णेय जी के दायित्व संभालने के बाद से आरोग्य भारती ने समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है करोना के दौर में आरोग्य भारती के लाखो कार्यकर्ताओं ने लोगो को काढ़ा का वितरण कर एक रिकार्ड स्थापित किया था| one nation one health systems को लेकर भी सरकार के साथ मिलकर संगठन ने काफी कार्य किया,इसी क्रम में तात्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर रामनाथ कोविन्द जी के मुख्यातिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजन हुआ था| संगठन द्वारा देश भर में इसी तरह की व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में
भोपाल महानगर के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विगत 10 वर्षों से मासिक व्याख्यान का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य सामान्य व्यक्ति में स्वास्थ्य जागरूकता विकसित कर आरोग्यम मम स्वभाव: अधिकार कर्तव्यम च या My Health is my responsibility का भाव विकसित कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति में स्वास्थ्य जागरूकता करके स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करना है।
व्याख्यानमाला के 10वें वार्षिकोत्सव के सुअवसर पर
दिनांक 8 सितंबर 2024 दिन रविवार सायं 04:30 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में स्थित मानसरोवर सभागार में मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर जी के मुख्य आतिथ्य में एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉक्टर अशोक कुमार वाष्णेय जी की अध्यक्षता में “वैश्विक स्वास्थ्य अवधारणा में भारतीय स्वस्थ चिंतन का दृष्टिकोण” विषय पर व्याख्यान रखा गया है जिसमे
देश के प्रसिद्ध चिंतक – विचारक डा० सुधांशु त्रिवेदी (सांसद, राज्यसभा)मुख्यवक्ता के तौर पर मौजूद रहेंगे|
Wednesday, October 21
Breaking News:
- # CG FIRST # पुलिस स्मृति दिवस पर CM साय ने शहीद जवानों को किया नमन
- #SPORTS FIRST | मध्य प्रदेश बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी अंजलि सिंह और माही लामा का नेशनल कैंप के लिए चयन |
- #MP FIRST | ग्वालियर सड़क हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, 8 पुलिसकर्मी निलंबित |
- #SATYA DARSHAN | काल ( समय ) माया ( illusion ) मैट्रिक्स का अंतिम रहस्य सामने आने वाला है । जानिए कब और कैसे ?
- #PUBLIC FIRST | मस्क का प्लान – स्टारलिंक तो केवल मुखौटा है !! सनातन भारत के खिलाफ ग्लोबल षंडयंत्र!! जानिए रहस्य ।
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव से OBC महासभा प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट|
- #CG FIRST | छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना: कुदरगढ़ से दंतेवाड़ा तक पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों का होगा विकास |
- #PUBLIC FIRST | भारत के जंगल काटकर AI का साम्राज्य खड़ा करने की साजिश ? पानी खत्म हुआ तो कौन बचाएगा जनता को ??#NotoAI |
- #SATYA DARSHAN | शिव अनंत हैं, अवतार सीमित हैं: वेद-पूर्व सनातन से अवतारवादी धर्म व्यवस्था तक— सत्य सनातन धर्म क्या है ?? ।
- #RSS | डॉ. मोहन भागवत संदेश’ : समकालीन राष्ट्रचिंतन को समझने का प्रयास , सुभाष चंद्र/
